सलमान खान ने शेयर की Shirtless लुक की तस्वीर लेकिन उड़ गया मजाक

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर 'दबंग' यानी कि सलमान खान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं, वजह उनकी नई तस्वीर है, जिसमें वो शर्टलेस होकर घोड़े की सवारी करते दिख रहे हैं, सलमान ने खुद अपनी ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जो कि इस वक्त चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि सलमान ने अपनी इस तस्वीर के जरिए अपने ब्रांड 'Being Human' का प्रमोशन किया है और लिखा है कि Winters कलेक्शन बहुत जल्द आने वाले हैं।

काले घोड़े की सवारी करते दिखे Shirtless सलमान , उड़ा मजाक

लेकिन लोगों ने उन्हें यहीं घेर लिया, लोगों ने ट्विटर पर लिखा कि विंटर्स के कपड़े तो बाद में आएंगे लेकिन पहले ये बताइए कि आपके कपड़े कहां गए। वैसे ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर केवल लोग सलमान की आलोचना ही कर रहे हैं बल्कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि सलमान की फिटनेस और स्टाइल की भी तारीफ कर रहे हैं, कुछ लोगों ने तो सलमान को 'फिटनेस आइकॉन' तक कह डाला है तो कुछ लोगों ने सलमान के लिए लिखा है कि 'बिना कपड़ों के कपड़ों का प्रमोशन केवल सलमान खान ही कर सकते हैं।' तो कुछ ने पूछा है कि क्या इस बार विंटर्स कलेक्शन इक्यूटेर के पास है?

काले घोड़े की सवारी करते दिखे Shirtless सलमान,उड़ा मजाक

गौरतलब है कि सलमान की वायरल तस्वीर उनके फार्म हाउस की है, जिसमें वह एक काले घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि सलमान ने लॉकडाउन के दौरान अपना काफी वक्त फार्महाउस में ही बिताया था और इस दौरान उन्होंने बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए थे और लोगों से घर पर रहने की अपील की थी। उनकी एक तस्वीर बहुत वायरल हुई थी, उस फोटो में सल्लू भाई मिट्टी से सने हुए नजर आए थे और उस फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने किसानों को याद किया था।

काले घोड़े की सवारी करते दिखे Shirtless सलमान,उड़ा मजाक

सलमान ने लिखा था कि 'सभी किसानों के लिए सम्मान है'। अपनी तस्वीर में सलमान खान मिट्टी में सने जमीन पर बैठै दिख रहे थे। इस फोटो में देखकर ऐसा लग रहा था कि सलमान खेत में काम करने के बाद थककर जमीन पर बैठ गए हैं। सलमान की इस तस्वीर पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट किया था और सलमान की तारीफ की थी।

Shirtless सलमान खान ने की काले घोड़े की सवारी, उड़ा मजाक

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म 'राधे' (Radhe) में सलमान खान के साथ जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, दिशा पटानी और प्रभुदेवा काम कर रहे हैं तो वहीं सलमान इन दिनों कलर्स के 'Bigg Boss 14' को होस्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+