अपनी फिल्म को लेकर उड़ी अफवाह पर फूटा सलमान का गुस्सा, बोले- सुधर जाओ वरना...

नई दिल्ली: कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश मे 17 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में भी सारे कामगाज ठप हैं। लॉकडाउन में खाली वक्त का इस्तेमाल करते हुए सलमान खान ने दो गानें रिलीज कर डाले, जिसे उन्होंने दोस्तों की मदद से अपने फार्म हाउस पर शूट किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबर फैली कि सलमान खान अपनी नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने लॉकडाउन में ही कास्टिंग शुरू कर दी है। इस खबर को सुनते ही सलमान खान भड़क गए और उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

ट्विटर पर दी सफाई

ट्विटर पर दी सफाई

शूटिंग की अफवाहों पर सफाई देते हुए सलमान खान ने लिखा कि मत करो रियूमर्स पर ट्रस्ट। ना ही मैं और ना ही सलमान खान फिल्म्स (SKF)अभी किसी फिल्म के लिए कास्टिंग कर रही है। SKF ने लॉकडाउन में किसी भी कास्टिंग एजेंट को हायर नहीं किया है। इसलिए आप किसी भी मेल और मैसेज पर विश्वास ना करें, जो इस संबंध में आए हों। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले लोगों को भी सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो भी मेरे और सलमान खान फिल्म्स के नाम का इस्तेमाल करके अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पनवेल में रह रहे सलमान

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों शूटिंग का काम रुका है। जिस वजह से सलमान अपने घर वालों और दोस्तों के साथ वक्त बिता रहे हैं। फिलहाल उनका परिवार अभी पनवेल स्थित आलिशान फार्म हाउस में रह रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक समलान के साथ उनकी बहन अर्पिता, जीजा आयुष और उनके बच्चे, उनकी मां, भतीजे निर्वान, उनकी दोस्त जैकलीन फर्नांडीस, उलिया वंतूर और वालुशा डिसूजा आदि हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सलमान अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में लौट आए हैं, लेकिन उनके मैनेजर ने इस खबर का खंडन किया है।

जरूरतमंदों की मदद कर रहे सलमान

जरूरतमंदों की मदद कर रहे सलमान

आपको बता दें कि सलमान खान मुंबई में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले भूखे जरूरतमंदो के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में भरकर राशन भेजा था। सलमान खान ने जरूरतमंद लोगों तक राशन से भरे पैकेट पहुंचाने के लिए खुद ये सामान लोड करवाया, जिसकी अब उनके फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर दो वीडियो शेयर किए थे। इस वीडियो में यूलिया, जैकलीन, वलूचा और उनके घर के लोग सलमान खान की मदद करते नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+