'जुम्मे की रात' पर एक बार फिर सलमान ने किया धांसू डांंस, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे 'वाह'
नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने माने सितारे सलमान खान अकसर ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे दक्षिण भारतीय अभिनेता वेंकटेश दग्गूबती के साथ डांस करते दिख रहे हैं। ये वीडियो जयपुर का है। यहां सलमान वेंकटेश की बड़ी बेटी की शादी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां सलमान अपने शानदार और यूनिक स्टाइल में डांस करते दिखे।
वेंकटेश के साथ थिरके सलमान
यहां शादी के कार्यक्रम में सलमान वेंकटेश दग्गुबती के साथ अपने ही हिट गाने जुम्मे की रात पर जमकर थिरके। इस वीडियो को लोग बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं। सलमान फुल मस्ती के मूड में दिख रहे हैं और वेंकटेश भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। सलमान खान के फैन इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में से एक में राना दग्गुबती भी दिखाई पड़ रहे हैं।

नए साल पर सलमान ने भाइयों संग लगाए थे ठुमके
इससे पहले भी सलमान का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। ये नए साल की पार्टी का वीडियो था जिसमें वे अपने भाई अरबाज और सोहेल के साथ डांस करते दिख रहे थे। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाया रहा था।

आश्रिता दग्गुबती की शादी में पहुंचे ये सितारे
वेंकटेश की बेटी आश्रिता दग्गुबती एक बेकर और फूड ब्लॉगर हैं। विनायक रेड्डी के साथ उनकी शादी में सलमान खान के अलावा एक्ट्रेस बीना काक, राना दग्गूबाती और नागा चैतन्य भी पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने पीएम मोदी के Tweet का दिया जवाब,कहा-वोट दूंगा लेकिन...












Click it and Unblock the Notifications