मीका को PAK जाने की मिली सजा, सलमान खान के कॉन्सर्ट से हुए OUT

Recommended Video

    Mika Singh को Pakistan में गाने की मिली सजा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह कराची में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के एक रिश्तेदार की बेटी की शादी में परफॉर्म करने की वजह से विवादों में घिरे हैं, लोगों ने इस बात के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया था और एआईसीडब्ल्यूए और एफडब्ल्यूआईसीई ने मीका सिंह के ऊपर बैन भी लगा दिया, हालांकि इसके बाद मीका सिंह ने जब माफी मांगी तो उनके ऊपर लगा बैन वापस ले लिया गया था।

    मीका को PAK जाने की मिली सजा

    मीका को PAK जाने की मिली सजा

    लेकिन अभी भी लोगों के दिलों से मीका सिंह के प्रति भरा गुस्सा निकला नहीं है और इसी बात को भांपते हुए मीका सिंह को सलमान खान के कॉन्सर्ट से बाहर कर दिया गया है। आपको बता दें कि मीका अमेरिका में सलमान खान के एक इवेंट में परफॉर्म करने वाले थे लेकिन पाकिस्तान वाले मसले पर मचे बवाल के बाद उन्हें शो से आउट किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

     सलमान के कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं करेंगे मीका सिंह

    सलमान के कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं करेंगे मीका सिंह

    मालूम हो कि अमेरिका में होने जा रहे सलमान के जिस कॉन्सर्ट में मीका सिंह गाने वाले थे , वो 25 अगस्त से शुरू होना था लेकिन अब इस कॉन्सर्ट को पोस्टपोन कर दिया गया है, डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सलमान ने इस इवेंट में मीका सिंह के साथ परफॉर्म नहीं करने का फैसला किया है, हालांकि मीका की ओर से अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।

    सलमान को भी बैन करने की बात होने लगी

    सलमान को भी बैन करने की बात होने लगी

    गौरतलब है कि इससे पहले एआईसीडब्ल्यूए और एफडब्ल्यूआईसीई ने उद्योग जगत से सभी लोगों ने मीका सिंह के कड़ा रुख अख्तियार करने की मांग की थी और एफडब्ल्यूआईसीई के मेंबर ने कहा था कि यदि सलमान खान भी उनके साथ शो करेंगे तो उनको भी बैन किया जाएगा, हो सकता है इन्हीं सब कारणों के मद्देनजर ही सलमान के शो से मीका आउट किया गया हो।

    अभिनेत्री माहिका शर्मा ने कही ये बात

    अभिनेत्री माहिका शर्मा ने कही ये बात

    पाकिस्तान में शो करने को लेकर लोगों की आलोचना का शिकार हो रहे गायक मीका सिंह पर अभिनेत्री माहिका शर्मा ने अपनी राय रखी थी, माहिका ने कहा था कि मीका को अपनी बात रखने का एक मौका देना चाहिए, आखिर लोगों को पता तो चले कि वे पाक में परफॉर्म करने क्यों गए थे, हो सकता है कि वो वहां आतंकवादियों को पकड़ने गए हों।

    शिल्पा शिंदे ने दिया मीका का साथ

    शिल्पा शिंदे ने दिया मीका का साथ

    टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉग-11 की विनर शिल्पा शिंदे ने भी मीका सिंह का समर्थन करते हुए कहा था कि एक कलाकार को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता है, मीका ने कुछ गलत नहीं किया है। शिल्पा ने कहा था कि मुझे भी मौका मिले तो मैं भी पाकिस्तान जाकर शो करूंगी।

    पाकिस्तान में मेरे बहुत सारे फैंस

    मेरी कंट्री अगर मुझे वीजा देती है और वहां की कंट्री मेरा वेलकम करती है तो मैं जरूर पाकिस्तान जाऊंगी और एक कलाकार होने के नाते मैं बिल्कुल परफॉर्म करूंगी, क्योंकि ये मेरा हक बनता है, कोई मुझे नहीं रोक सकता।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+