सलमान खान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, शूट करेंगे 'बिग बॉस' वीकेंड का वार

मुंबई। सलमान खान के पर्सनल ड्राइवर और उनके दो स्‍टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्टाफ मेंबर के कोरोना संक्रमित होने के कारण सलमान खान और उनके परिवार का कोरोना वायरस टेस्ट हुआ था। इस बीच सलमान खान और उनके परिवार की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्टों के अनुसार सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, इसलिए यह सलमान के फैंस के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।

salman Khan and his family have tested negative for the novel coronavirus
मीडिया में पहले ऐसी खबरें आई थीं कि स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। खबर यह भी आई कि शायद अब वह इस हफ्ते 'बिग बॉस 14' के लिए वीकेंड का वार एपिसोड शूट नहीं करेंगे। लेकिन अब खबर यह है कि सलमान खान और उनकी फैमिली ने कोरोना टेस्‍ट करवा लिया है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियातन बीएमसी ने सलमान खान के घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट्स को सैनिटाइज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान और मां सलमा 18 नवंबर को शादी की 56वीं सालगिरह मनाने वाले थे, लेकिन इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्लान कैंसल कर दिया था। वहीं सलमान बिग बॉस 14 को होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान का बिग बॉस के घर में एक प्राइवेट रूम हैं जहां पर वह शूटिंग के दौरान रुका करते हैं। शो के मेकर्स कोरोना महामारी के दौरान शूटिंग के समय सलमान की सेफ्टी का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

टीवी से इतर फिल्‍मों की दुनिया में सलमान खान ने 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' की शूटिंग खत्‍म कर ली है। इस फिल्‍म को प्रभु देवा डायरेक्‍ट कर रहे हैं। यह साल 2009 में आई प्रभु देवा की ही 'वॉन्‍टेड' का सीक्‍वल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+