Indian Idol को लेकर सलीम मर्चेंट बोले- 'शो की झूठी तारीफ करता तो जज की कुर्सी पर बैठा होता'
मुंबई, 30 जून। सोनी टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 लगातार विवादों से घिरा हुआ है। जहां प्रशंसक दानिश और शनमुखप्रिया जैसे प्रतियोगियों में अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड गायकों ने भी शो में प्रतियोगियों की जबरन प्रशंसा करने को लेकर बयान दे चुके हैं।किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड के बाद ये शो विवादों में आया। शो में गेस्ट बनकर आए अनूप कुमार ने खुलासा किया था कि कन्टेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद से इस शो में हर सप्ताह कोई नया विवाद जुड़ता जा राह है। संगीतकार और गायक सलीम मर्चेंट, जो इंडियन आइडल और द वॉयस इंडिया जैसे रियलिटी शो में जज रह चुके हैं, ने भी अब इस शो के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

सलीम मर्चेंट ने कहा हां, मेरे साथ भी हुआ है
सलीम ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन से कहा, 'हां, मेरे साथ भी हुआ है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी उनकी बात सुनी नहीं । हां, मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। ये ही वजह है कि शायद आज मैं जज की सीट पर नहीं बैठा हूं, कोई शो जज नहीं कर रहा हूं।

सलीम बोले- डॉयरेक्टर्स ने कहा प्लीज आप लोग निगेटिव मत बोलिए
सलीम मर्चेंट ने खुलासा किया कि मेरे साथ भी ऐसा हुआ जब डॉयरेक्टर्स ने कहा प्लीज आप लोग निगेटिव मत बोलिए। लेकिन मैं ना, थोड़ा सा स्मार्ट हूं इस मामले में। मुझे कमियां लगती हैं तो मैं निकालता हूं लेकिन उन्हें सकारात्मक रूप से बताता हूं। ताकि उसे ये न लगे कि उसको कम आंका जा रहा है और वह अपनी गलतियों से सीख सके।'

खामियों को भी अच्छी तरह से उजागर किया जाना चाहिए
सलीम मर्चेंट ने कहा , "मैं इसलिए तारीफ नहीं करता हूं क्योंकि मुझे कहा गया है तारीफ करना है। मैं तारीफ इसलिए करता हूं की किसी की खामिया निकालने के बजाय मैं उसकी खूबी को देखता हूं। अगर मैं उसकी खूबी की तारीफ करूं तो शायद, मैं ऐसा मानता हूं की, वो गायक बेहतर कर सकता है। मेरे लिए, अगर मैं किसी की ताकत की प्रशंसा करता हूं, तो इससे उन्हें एक बेहतर गायक बनने में मदद मिल सकती है। मेरा मानना है कि कंटेस्टेंट्स की खूबियों के साथ साथ खामियों को भी अच्छी तरह से उजागर किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications