OMG...इस राज्य में नहीं मिलेगा अब पेट्रोल-डीजल? लोग परेशान, जानिए क्या है मामला?
त्रिपुरा सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। दरअसल मालगाड़ी ट्रेन की आवाजाही में आई बाधा की वजह से पूर्वोत्तर राज्य में पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो रही है, जिसको देखते हुए पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है.
बता दें कि असम के चतिंगा के पास भारी भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से ट्रेन का संचालन ठप हो गया है। हालांकि पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 26 अप्रैल को शुरू हो गया है लेकिन मालगाड़ी ट्रेनों का संचालन अभी भी सुचारू नहीं हो सका है।

त्रिपुरा के अतिरिक्त सचिव निर्मल अधिकारी ने बताया कि गुड्स ट्रेनों के संचालन के ठप होने की वजह से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई चेन में व्यवधान हुआ है जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है कि अगले आदेश तक पेट्रोल और डीजल की बिक्री 1 मई से बंद रहेगी।
खाद्य एवं सामान्य उत्पाद वितरण विभाग की ओर से निर्देश जारी करके कहा गया है कि दो पहिया और तीन पहिया वाहनों को 200 रुपए का ईंधन एक दिन में मिले जबकि चार पहिया वाहनों को 500 रुपए का ईंधन प्रतिदिन मिलेगा।
पेट्रोल पंप को निर्देश जारी करके कहा गया है कि बसों प्रति दिन 60 लीटर डीजल ही दें, मिनीबस को 140 लीटर और ऑटोरिक्शा और तीन पहिया वाहनों को 15 लीटर प्रतिदिन ईंधन मुहैया कराएं।
एनएफआर के चीफ पीआरओ सब्यसाची डे ने कहा कि 26 अप्रैल को मरम्मत कार्य के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन रात में अभी भी ट्रेनों का संचालन ठप है। मालगाड़ी ट्रेनों का संचालन अभी भी नहीं शुरू हो सका है। लेकिन जतिंगा में मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही सभी ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications