1 रुपए से लेकर कितने लाख की सैलरी लेते हैं सीएम और विधायक, जानिए
दिल्ली। देश के संसद और विधायिकाओं में किसी और मुद्दे पर भले सदस्य एकमत न हो पाते हों लेकिन जब सैलरी बढ़ाने की बात आती है तो तमाम दल एक सुर में साथ आकर इसकी मंजूरी देते हैं। यही महाराष्ट्र में भी हुआ।
महाराष्ट्र में विधायकों की सैलरी में वृद्धि करने के फैसले को मंजूरी मिलने के बाद वहां अब मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को हर महीने 2 लाख रुपए जबकि राज्यमंत्रियों को 80,000 रुपए और साधारण मंत्रियों को 70,000 रुपए हर महीने मिलेंगे।
देश में एक तरफ जहां वेतन बढ़ाने के लिए हाय तौबा मचाने वाले जनप्रतिनिधि हैं वहीं ऐसे नेता मुख्यमंत्री भी हैं जो या तो सैलरी नहीं लेते या टोकन के तौर पर 1 रुपया लेते हैं।
आईए जानते हैं इस लोकतांत्रिक देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों और राज्य के मुख्यमंत्रियों व विधायकों को कितना वेतन मिलता है।

1 रुपए से लेकर कितने लाख की सैलरी लेते हैं CM, MLA
आईए जानते हैं इस लोकतांत्रिक देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों और राज्य के मुख्यमंत्रियों व विधायकों को कितना वेतन मिलता है।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल
राष्ट्रपति - 1.50 लाख रुपए
उपराष्ट्रपति - 1.25 लाख रुपए
राज्यपाल - 1.10 लाख रुपए

दिल्ली
मुख्यमंत्री - 1.2 लाख रुपए
मंत्री - 1.2 लाख रुपए
विधायक, पार्षद - 88,000 रुपए
मंत्रियों की सैलरी 3.6 लाख रुपए और विधायक की सैलरी 2.10 लाख रुपए करने का प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में पास कर दिया गया लेकिन अभी केंद्र की इस पर मुहर नहीं लगी है।

महाराष्ट्र
मुख्यमंत्री - 2.25 लाख रुपए (लगभग)
मंत्री - 2.05 लाख रुपए (लगभग)
विधायक, पार्षद - 1.70 लाख रुपए (लगभग)
दिसंबर से मंत्रियों की सैलरी में 250 प्रतिशत और विधायक पार्षद की सैलरी में 126 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। हालांकि उनकी बेसिक सैलरी राष्ट्रपति और राज्यपाल से कम होगी लेकिन उनको सुविधाएं और भत्ते मिलेंगे।

तेलंगाना
मुख्यमंत्री - 4.21 लाख रुपए
विधायक - 2.5 लाख रुपए

आंध्र प्रदेश
मुख्यमंत्री - 2.40 लाख रुपए
विधायक - 1.25 लाख रुपए

तमिलनाडु
मुख्यमंत्री - 1 रुपए
विधायक - 55,000 रुपए
इसके अलावा विधायकों को विधानसभा सत्र में उपस्थित होने पर रोजाना भत्ते के रूप में 500 रुपए मिलते हैं। यात्रा भत्ता के रूप में एक साल में 20,000 रुपए दो किश्तों में मिलते हैं।

पश्चिम बंगाल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सैलरी नहीं लेती हैं। वह इसे मुख्यमंत्री राहत कोश में जमा कर देती हैं। वह विधायक के तौर पर भी अपनी सैलरी नहीं लेती।
विधायक : 42,000 रुपए

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री - 2.5 लाख रुपए
विधायक - 1.6 लाख रुपए

उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री - 1.01 लाख रुपए
विधायक, पार्षद - 75,000 रुपए

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री - 2 लाख रुपए
विधायक - 1.10 लाख रुपए












Click it and Unblock the Notifications