'तुम क्या गए, जीने का मजा भी चला गया', भाई वाजिद खान को याद कर रो पड़े साजिद खान, पोस्‍ट किया ये VIDEO

मुंबई, 1 जून। आज ही के दिन साल 2020 में म्‍यूजिक कंपोजर वाजिद खान की कोरोना से मौत हो गई थी। उनका किडनी ट्रांसप्‍लांट हुआ था जिसके बाद वो कोरोना संक्रमित हो गए थे। 1 जून 2020 को जब वाजिद के निधन की खबर आई तो पूरा देश सन्‍न रह गया। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था। आज उनकी पहली पुण्‍यतिथि है और इस मौके पर उनके भाई शाजिद खान ने एक थ्रो बैक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वाजिद को मस्‍ती के मूड में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि दरअसल साजिद वाजिद की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

तुम्हारे जाते ही जीने का मजा भी चला गया

तुम्हारे जाते ही जीने का मजा भी चला गया

साजिद ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा- तुम क्या गए तुम्हारे जाते ही जीने का मजा भी चला गया। मिस यू मेरे भाई वाजिद। लव यू हमेशा। आपको बता दें कि इससे पहले वाजिद खान की पत्‍नी कमालरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर की थी। इस तस्‍वीर में उन्‍होंने लिखा कि वाजिद को गए एक साल हो गए और हमने उनके परिवार के रूप में उनकी जिंदगी का जश्‍न मनाने का फैसला किया है। इन अच्छे वक्त और यादगार लम्हों के साथ बजाये इसके कि हम उनकी यादों में दुख मनाएं। हम उनके अनंतता को सेलिब्रेट करते हैं।

बिना बताए वाजिद खान को भाभी लुबना ने डोनेट की थी किडनी

हाल ही में इंडियन प्रो म्यूजिक लीग में पहुंचे साजिद खान ने अपने भाई वाजिद खान को याद किया। इस एपिसोड में साजिद-वाजिद की मां रजीना और साजिद की पत्नी लुबना भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्‍होंने कुछ ऐसी बातें बताई जो शायद अबतक किसी को पता नहीं थी। इस दौरान उनकी बीमारी और संघर्शों को लेकर कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए हैं। साजिद ने बताया कि बताया कि मेरे भाई वाजिद की किडनी फेल हो गई थी कोई डोनर नहीं मिलने पर मेरी पत्नी लुबना ने उन्हें किडनी दी थी। साजिद- वाजिद की मां रजीना ने बताया कि, लुबना ने चुपके से अपने सारे टेस्ट करवाए और वाजिद को अपनी किडनी दी। आज के समय में माता-पिता भी अपने बच्चे को किडनी नहीं देते हैं। लेकिन लुबना ने बिना दोबारा सोचे अपना किडनी देवर को दिया।

47 साल की उम्र ने अलविदा कह गए थे वाजिद

47 साल की उम्र ने अलविदा कह गए थे वाजिद

वाजिद खान का निधन 47 साल की उम्र में 1 जून को मुंबई के सुराना सेठिया अस्पताल में हुआ था। लॉकडाउन के बीच वाजिद खान के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में चला गया था। वाजिद खान के दुनिया को अलविदा कहने के 6 दिन बाद उनके परिवार की तरफ से मौत की असल वजह का खुलासा किया गया था। बताया गया था हृदय गति रुकने से वाजिद की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+