पंजाब के CM की पोती की शादी में पहुंचे सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान, रॉयल लुक देख कायल हुए फैंस

नई दिल्‍ली। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी कुछ तस्‍वीरें वायरल हुई है जिसमें वो एक शादी समारोह में शामिल होते नजर आए हैं। ये शादी किसी और की नहीं बल्‍कि पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पोती सहर सिंह की थी। इस खास मौके पर इब्राहिम अली खान का लुक देखने लायक था। मालूम हो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी नई दिल्ली में हुई है। इस शादी में कई नामी हस्तियों के साथ- साथ इब्राहिम अली खान शामिल हुए। आपको बता दें कि पहले जहां इब्राहिम कैमरे से छिपते नजर आते थें तो अब मीडिया के सामने भी इब्राहिम जबरदस्त पोज देते दिखते हैं।

Recommended Video

    CM Amarinder Singh की granddaughter की Wedding में पहुंचे Ibrahim Ali, See Pics | वनइंडिया हिन्दी
    दोस्‍तों के साथ खूब मस्‍ती करते देखे गए इब्राहिम

    दोस्‍तों के साथ खूब मस्‍ती करते देखे गए इब्राहिम

    इस शादी में इब्राहिम को खूब मस्‍ती करते देखा गया। वायरल हो रही तस्‍वीरों को देखकर आप खुद इसका अंदाजा लगा सकते हैं। तस्वीरों में इब्राहिम रॉयल पोज दे रहे है। इस दौरान इब्राहिम दो गेटअप में दिखे। कुछ फोटोज में वो ब्लैक कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ में लाल रंग के कुर्ते में नजर आए।

    फोटोग्राफर विरन भयानी ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया फोटो

    फोटोग्राफर विरन भयानी ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया फोटो

    इब्राहिम अली खान की तस्वीरों को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है जिसमें उनका रॉयल लुक काफी अच्छा लग रहा है। तस्वीरों में यह साफ देखा जा सकता है इब्राहिम अली खान शादी और दोस्तों की कंपनी खूब एंजॉय कर रहे हैं। कोई इब्राहिम की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें सैफ अली खान की कॉपी बता रहा है। वहीं कुछ यूजर सैफ और इब्राहिम में कंफ्यूज होते दिखें।

    क्रिकेट खेलना है इब्राहिम को पसंद, बॉलीवुड में कर सकते हैं एंट्री

    इब्राहिम अली खान, सैफ अली खान, और अमृता सिंह के बेटे है। बता दें कि इब्राहिम अली खान का इंट्रेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ मॉडलिंग में भी है। हाल ही में इब्राहिम ने फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के लिए एक फोटोशूट कराया। इब्राहिम फिटनेस फ्रीक है, वह अकसर सारा अली खान के साथ वर्क आउट करते नजर आते हैं। खबरों की मानें तो इब्राहिम जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+