सैफ अली खान क्यों बोले- शाहरुख, सलमान, आमिर की तरह कामयाब नहीं होने से हुआ फायदा
सैफ बोले- शाहरुख, सलमान और आमिर की तरह कामयाब नहीं होने का मिला फायदा
मुंबई, 24 मई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि अक्सर ये भी कहा जाता है कि वो शर्मिला टैगोर जैसी बड़ी अभिनेत्री के बेटे होने के बावजूद वो ऐसी सफलता नहीं पा सके, जैसी उनके ही साथ करियर शुरू करने वाले शाहरुख खान, सलमान और आमिर खान को मिली। अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा है कि खुद को सैफ, आमिर और सलमान से कम सफल मानते हैं। हालांकि उनको इसका फायदा भी मिला।

तीनों खान से कम सफल होना अच्छा रहा
सैफ अली खान कहते है, बॉलीवुड की खान तिकड़ी, शाहरुख, सलमान और आमिर जैसी सफलता उन्हें नहीं मिली। ये मेरे लिए एक तरह से अच्छा ही रहा। इससे ये हुआ कि मुझे नए एक्सपेरीमेंट करने के लिए आजादी मिली। जिसके चलते एक ऐक्टर के तौर पर अलग रोल किए, जिनसे करियर में काफी फायदा हुआ। सैफ कहते हैं कि वह किरदारों के साथ अब ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं इसकी वजह यह है कि ऐक्टिंग में उनकी समझ बढ़ गई है।

ये तीनों तो एक्टर बनने के लिए ही पैदा हुए
सैफ अली खान ने कहा, मैं कहूंगा कि शाहरुख, सलमान और आमिर खान तो कहीं ना कहीं पैदा ही ऐक्टर बनने के लिए हुए थे। कम से कम शाहरुख और आमिर के लिए तो मैं ये जरूर कह सकता हूं। सलमान एक्टिंग के लिए बचपन में कितने जुनूनी थे, उनका मुझे नहीं पता है। हालांकि सलमान भी एक्टर के अलावा कुछ और नहीं हो सकते थे।

अक्षय कुमार से मेरी खूब जमती है
सैफ अली खान और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। वो कहते हैं कि अक्षय कुमार के साथ काम करने का उनको काफी फायदा हुआ। वो कहते हैं कि जब मैं और अक्षय कुमार और मैं नए थे तो हमने साथ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। मैंने उनको पूरा किया और उन्होंने मुझे। यही वजह है कि हम दोनों एक-दूसरे को आज तक इतना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications