मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी से किया सवाल- कहां हैं सहारा से लिए गए 40 करोड़?
उन्हाेंने एक न्यूज वेबसाइट के हवाले से यह दावा किया कि इनकम टैक्स के पास यह सबूत है कि पीएम मोदी ने सहारा ग्रुप से उन्हें 40 करोड़ रुपए मिले।
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में पीएम मोदी पर घूस के रूप में करोड़ों रुपए का कालाधन लेने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा था कि 'यह पहला ऐसा मौका है जबकि आजाद भारत के इतिहास में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नाम कालेधन की लिस्ट में आया है।'
इस संदर्भ में केजरीवाल ने इनकम टैक्स के कुछ दस्तावेज भी दिखाए थे। इसमें 2013 और 2014 में आदित्य बिड़ला समूह व सहारा समूह के यहां पड़ी रेड का जिक्र था।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब इस मामले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
उन्हाेंने एक न्यूज वेबसाइट के हवाले से यह दावा किया कि इनकम टैक्स के पास यह सबूत है कि पीएम मोदी ने सहारा ग्रुप से उन्हें 40 करोड़ रुपए मिले। उन्होंने पूछा है कि वह पैसे कहां हैं साहेब?
आप भी देखिए मनीष सिसोदिया का यह ट्वीट :
कालेधन से लड़ने का दावा करने वाले साहेब का सच। इनकम टैक्स विभाग के पास सबूत है कि सहारा से उन्हें 40 करोड़ मिले। वो पैसा कहां है साहेब? https://t.co/IGt1M0usOj
— Manish Sisodia (@msisodia) November 17, 2016












Click it and Unblock the Notifications