TV अभिनेता आशीष रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन, सोशल मीडिया पर मांगी थी आर्थिक मदद
Ashiesh Roy death: साल 2020 टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अभी तक बहुत बुरा साबित हुआ है, इस साल बहुत सारे सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, एक बार फिर से एक मनहूस खबर टीवी की दुनिया से आई है। 'ससुराल सिमर का' फेम ऐक्टर आशीष रॉय ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है, वो पिछले कई सालों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे, उनके परिवार वालों की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है।
Recommended Video

मालूम हो कि 55 साल के आशीष रॉय ने टीवी के कई मशहूर शो 'ससुराल सिमर का', 'बनेगी अपनी बात', 'ब्योमकेश बख्शी', 'यस बॉस', 'बा बहू और बेबी', 'मेरे अंगने में', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'आरंभ' में काम किया था। आशीष रॉय के निधन से एक बार फिर से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। आशीष के जीवन के अंतिम दिन काफी तंगी से गुजरे , उनके पास पर्याप्त इलाज के पैसे भी नहीं थे इसलिए इस साल जून के महीने ने अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी।

जून महीने में पैसों की तंगी की वजह से अस्पताल से घर लौटे आशीष रॉय ने स्पॉटबॉय को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी बीमारी और पैसों की तंगी के बारे में बात की थी । उन्होंने कहा था कि कोरोना वजह से उड़ान सेवाएं चल नहीं रही हैं इसलिए मेरी देखभाल के लिए मेरी बहन नहीं आ पा रही है, मेरे पास एक नौकर है, जो मेरी सेवा कर रहा है, मेरे पास पैसे नहीं थे इसलिए मैं अस्पताल से घर आ गया हूं, मेरी डायलिसिस अब भी जारी है और अगले दो महीने तक चलेगी,तीन घंटे की डायलिसिस का 2000 रुपये लगते हैं।

इसके बाद आशीष ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी डाली थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक समय पर मुझे लगा कि मैं इस वक्त नहीं जी पाऊंगा। लेकिन उम्मीद है, मैं नहीं मरूंगा। समय के साथ मैं बेहतर हो जाऊंगा और खुद ही आगे बढ़ने में सक्षम होऊंगा, कृपया मेरी मदद कीजिए। जिसके बाद कुछ लोग उनकी मदद के लिए आगे भी आए थे। आशीष ने इस कठिन समय में उनकी मदद करने वाले लोगों का धन्यवाद किया देते हुए कहा था कि' मेरा जीवन अभी तक गरिमापूर्ण रहा है नहीं सोचा था कि ऐसा भी एक दिन देखना पड़ेगा। एक बार मेरे टीवी शोज की शूटिंग शुरू हो जाए, फिर मैं सबके पैसे लौटा दूंगा। फिर सबकुछ ठीक हो जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications