'टाइम' का सचिन-शाहरूख को सलाम, किया 100 पसंदीदा हस्तियों में शामिल

एक बार फिर से अमेरिका की प्रतिष्ठित मैंगजिन टाइम ने भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को दुनिया की सबसे ज्यादा पसंदीदा 100 हस्तियों में शामिल किया है। सचिन के साथ इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख को भी जगह दी गयी है। इस 100 नामों वाली मैंगजिन में नंबर वन पर नाम है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश का जिन्हें कि 65.6 प्वाइंट मिले हैं। तीसरे नंबर पर मशहूर पाप स्टार मैडोना है।

इस लिस्ट में दूसरी पोजिशन पर अमेरिका के मौजूद राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम हैं जिन्हें कि 45.3 प्वाइंट मिले हैं। इस सूची में सचिन का नंबर 68 है तो वहीं शाहरूख खान को 99 वीं पोजिशन हासिल हुई है। सचिन को 23.98 और शाहरूख को 22.07 प्वाइंट मिले हैं।

इस लिस्ट में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पाप स्टार बियोंसे, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन,सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच,रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा, फार्मूला वन ड्राइवर माइकल शूमाकर और टाक शो की मेजबान ओपेरा विन्फ्रे को भी जगह मिली है।

इससे पहले पिछले साल भी जब सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैच से संन्यास लेने की घोषणा की थी तब भी टाइम ने सचिन को सलाम करते हुए लिखा था कि सचिन महान थे, हैं और रहेंगे, सचिन तो वो नायाब हीरा है जिसके आगे वक्त भी नतमस्तक हो गया है। वक्त तो किसी के लिए नहीं रूकता है लेकिन सचिन तेंदुलकर ने वक्त को भी अपने हाथों में थाम कर रखा था। हमें चैम्पियन मिलेंगे, हमें महान खिलाड़ी मिलेंगे लेकिन हमें फिर कभी कोई दूसरा सचिन तेंडुलकर नहीं मिलेगा. वाकई में सचिन जैसा कोई नहीं है और ना ही कोई होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+