टेस्ट डेब्यू से पहले सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के लिए की थी फील्डिंग

सचिन तेंदुलकर ने 16 वर्ष की उम्र में डेब्यू किया और 2013 में इसी दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने रिटायरमेंट लिया था। भारतीय टीम को उन्होंने 24 वर्षों तक रिप्रजेंट किया।

नई दिल्‍ली। भारत के क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में डेब्यू किया था।

Momorable moment: Sachin Tendulkar fielded for Pakistan before Test debut. सचिन तेंदुलकर ने 16 वर्ष की उम्र में डेब्यू किया और 2013 में इसी दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने रिटायरमेंट लिया था। भारतीय टीम को उन्होंने 24 वर्षों तक रिप्रजेंट किया।

सचिन तेंदुलकर ने 16 वर्ष की उम्र में डेब्यू किया और 2013 में इसी दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने रिटायरमेंट लिया था। भारतीय टीम को उन्होंने 24 वर्षों तक रिप्रजेंट किया।

इससे जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने से दो वर्ष पहले सचिन तेंदुलकर ने विरोधी देश पाकिस्तान के लिए फील्डिंग की थी!

सचिन तेंदुलकर ने 1987 में मुंबई में हुए एक प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तान के लिए फील्डिंग की। इस महान क्रिकेटर ने अपनी आॅटोबायोग्राफी में लिखा है कि जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर लंच के दौरान फील्डिंग छोड़कर चले गए और उन्होंने सचिन से फील्डिंग करने के लिए पूछा।

वहीं पाकिस्तान के लेजेंडरी तेज गेंदबाज वकार युनूस ने भी इसी टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। सचिन तेंदुलकर और युनूस के अलावा सलिल अंकोला ने भी इसी मैच में भारत और शाहिद सईद ने भारत के लिए डेब्यू किया था।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले और कुल 15 हजार 921 रन बनाए। इस दाएं हाथ के मुंबइया बल्लेबाज ने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए।

जबकि पाकिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को भी पाकिस्तानी क्रिकेट का महान गेंदबाज माना जाता है। सचिन तेंदुलकर और युनूस खान ने ट्विटर पर अपने टेस्ट डेब्यू के 27 वर्षों को याद करते हुए पोस्ट किया।

युनूस ने लिखा कि,'वक्त बहुत जल्दी बीत गया। इसी दिन 27 वर्ष पहले मैंने और महान सचिन तेंदुलकर ने कराची में डेब्यू किया था। ये तस्वीरें मुझे उन बेहतरीन लम्हों की यादें ताजा करती हैं।'

सचिन तेंदुलकर ने भी इस महान गेंदबाज के ट्वीट के जवाब में लिखा कि,'देश के लिए खेलना हमेशा से सपना था। वह लम्हा वाकई यादगार है। वक्त बहुत तेजी से भागता गया लेकिन तुम भी कुछ धीमे नहीं थे।'

हालांकि, सचिन तेंदुलकर अपने डेब्यू मैच में महज 15 रन ही बना पाए थे जबकि वकाय युनूस ने डेब्यू टेस्ट में 4 विकेट लिए थे और उन्होंने ही तेंदुलकर को उस मैच में आउट भी किया था।

भारतीय क्रिकेटर्स ने सचिन को ऐसे दी बधाई:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+