सचिन तेंदुलकर ने केरल बम धमाके पर ऐसा क्या ट्वीट कि लोग करने लगे आलोचना? सुना रहे हैं खरी-खोटी
क्रिकेट के महान दिग्गज खिलाड़ी और भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने केरल में हुए धमाके पर दुख व्यक्त किया है। इन दोनों खिलाड़ियों के ट्वीट को लेकर विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सचिन तेंदुलकर और पीवी सिंधु के ट्वीट की आलोचना कर रहे हैं। आइए जानें इन्होंने केरल धमाके पर क्या ट्वीट किया है और लोग उनके बारे में क्या बोल रहे हैं।
बता दें कि केरल में कोच्चि के कलामासेरी कन्वेंशन सेंटर में 29 अक्टूबर की सुबह लगातार तीन धमाके हुए हैं। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई और 50 से ज्यादा लोग घायल हैं।

सचिन तेंदुलकर और पीवी सिंधु ने केरल ब्लास्ट पर क्या कहा?
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, ''केरल में हुए धमाके से बहुत दुखी हूं। प्रभावित परिवारों के प्रति मैं दुख व्यक्त करता हूं...घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की मैं दुआएं करता हूं।''
पीवी सिंधु ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, ''केरल में हुए धमाके के कारण प्रभावित हुए लोगों के प्रति मेरी संवेदवाएं हैं। मैं उनको श्रद्धांजलि देती हूं। उम्मीद करती हूं कि घायल जल्दी स्वस्थ हों।''
जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
सचिन तेंदुलकर और पीवी सिंधु के पोस्ट पर लोगों ने लिखा है कि, जब मणिपुर में हिंसा हो रही थी तब तो इन्होंने कुछ नहीं बोला और अब केरल में हुए धमाके पर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इन्होंने मणिपुर पर चुप्पी क्यों साधी थी।'
एक यूजर ने लिखा, ''सचिन आप केरल की घटना पर बोलते है लेकिन मणिपुर हिंसा में आदिवासी युवती को नंगा दौड़ाने की घटना पर चुप रहते हैं। महिला पहलवानों के साथ हुए यौन शोषण पर चुप रहते हैं। हाथरस में दलित बेटी के गैंगरेप पर चुप रहते हैं। किसान आंदोलन में हुई 700 मौतों पर चुप रहते है। भारत रत्न हो या RSS रत्न...?''
वहीं एक यूजर ने लिखा, ''सर वो मणिपुर क्या अपने देश का हिस्सा नहीं है? दूसरा आप तो महाराष्ट्र के ही हो, तो महाराष्ट्र के अस्पताल में इतनी जाने गई थी तब भी आपके हाथ कांप गए थे एक ट्वीट करने में। ऐसा क्यों? आज एक गैर भाजपा शासित राज्य में कुछ हो गया तो तुरंत ट्वीट आ गया आपका।''
ऐसे ही ट्वीट पीवी सिंधु के लिए भी लोगों ने किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपने मणिपुर वाले मामले पर क्यों नहीं कुछ बोला।' एक यूजर ने लिखा, 'ये डबल फेस चेहरा क्यों...?' एक यूजर ने लिखा, ''केरल धमाके पर बेहद दुख हैं और मणिपुर पर नहीं था? शर्मनाक है ये।'












Click it and Unblock the Notifications