Sachin Pilot Birthday Special - फारुख अब्दुल्ला की बेटी से लड़े नैन, हुआ प्यार और बगावत के बाद शादी भी
Recommended Video

जयपुर,

हिंदू सचिन पायलट को हुआ मु्स्लिम सारा से प्यार
दरसअल कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेश पायलट के हैंडसम बेटे सचिन पायलट को मोहब्बत हुई थी जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की बेटी सारा अब्दुल्ला से,एक बॉलीवुड फिल्म की तरह इन दोनों के प्यार के रास्ते में धर्म, जाति और राजनीति की रूकावटें थीं जिन्हें पार करना आसान नहीं था। बेहद ही संस्कारी परिवार कहे जाने वाले पायलट खानदान को एक मुस्लिम बहू नागवार थी तो वहीं कश्मीर सियासत का बड़ा नाम फारुख अब्दुल्ला को बर्दाश्त नहीं हो रहा था कि उनकी नूरे-नजर सारा का हमसफर एक हिंदू हो।

साल 2004 में हुई सचिन-सारा की शादी
सचिन और सारा की मुलाकात विदेश में पढ़ाई के दौरान हुई थी, दोनों अच्छे दोस्त बन गये थे। कश्मीरी बाला सारा की खूबसूरती के कायल तो सचिन पहले ही हो चुके थे लेकिन उनसे वो प्यार करने लगे है इस बात का एहसास उन्हें तब हुआ जब वो विदेश से पढ़ाई करके हिंदुस्तान आ गये और सारा विदेश में ही रह गईं।
सचिन ने सारा को फोन पर ही प्रपोज कर दिया
कहा जाता है कि इन दूरियों ने सारा-सचिन को पास कर दिया और सचिन ने सारा को फोन पर ही प्रपोज कर दिया। सारा के दिल में भी ना जाने सचिन कब से घर कर गये थे उन्हें तो बस एक आवाज की जरूरत थी और उन्होंने भी सचिन को अपना हमसफर चुन लिया लेकिन दोनों के बीच में मजहबी तलवार लटक रही थी लेकिन सचिन की जिद के आगे उनका परिवार झुक गया और सारा को बहू स्वीकार लिया लेकिन सारा के परिवार ने ये रिश्ता कबूल नहीं किया फिलहाल सारा और सचिन की शादी साल 2004 में हुई वो भी बिना फारूख और उमर की मर्जी के।

बाद में फारुख अब्दुल्ला भी मान गए
लेकिन जब सचिन पायलट ने राजनीति में कदम रखा और वो दौसा से रिकार्ड वोट जीतकर मनमोहन सरकार में मंत्री बने तो फारूख ने उन्हें दिल से अपना लिया और खुल कर उन्हें अपना आशीष, प्यार और दुलार दे बैठे। आज सचिन-सारा दुनिया के सामने मिसाल हैं, दोनों के प्यार के आंगन में दो फूल यानी दो बेटे आरन और विहान खिलखिला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications