Sachin-Seema Haider Love Story:'नेपाल के एक होटल में साथ रहे', सीमा-सचिन की लोग कर रहे हैं इस तरह से मदद

Seema Haider Sachin Meena Story: पाकिस्तानी बाला सीमा हैदर और भारत के नोएडा निवासी सचिन मीणा की 'पबजी वाली लव स्टोरी' इस वक्त केवल सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि घर-घर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अपने महबूब के खातिर अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा ने ना केवल सरहद पार की बल्कि इश्क की एक नई सूरत ही लोगों को दिखाई है।

Sachin-Seema Haider Love Story

कुछ लोग इस प्रेम कहानी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इस स्टोरी की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं। सीमा बिना वीजा के अवैध तरीके से दिल्ली आई थी, हालांकि इसके बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ीं लेकिन शुक्रवार को उन्हें जमानत मिल गई।

'नेपाल में हिंदू धर्म अपनाकर मैंने की शादी'

आपको बता दें कि 'पब जी गेम' के जरिेए सीमा और सचिन की मोहब्बत परवान चढ़ी थी और फिर दोनों की मुलाकात नेपाल में हुई। सीमा हैदर ने कहा कि 'वो सचिन के साथ नेपाल में हिंदू धर्म अपनाकर पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर चुकी हैं और अब वो सचिन के परिवार वालों और पूरे समाज के साथ फिर से सचिन मीणा संग शादी रचायेंगी।'

'मैं और सचिन एक होटल में साथ भी रहे'

उन्होंने ये भी बताया कि 'वो और सचिन शादी करने के बाद एक हफ्ते तक नेपाल के किसी होटल में साथ भी रहे थे। वो अपने चारों बच्चों संग सचिन के ही कहने पर ही भारत आई हैं और वो यहीं जिंदगी भरके लिए बसना चाहती हैं।'

दो साल से पति संग साथ नहीं हूं: सीमा हैदर

उन्होंने अपने पति गुलाम हैदर पर आरोप लगाया है कि वो दो साल से उनके साथ नहीं हैं। उनकी शादी उनके घरवालों ने जबरदस्ती करवाई थी। वो पहले से ही शादी शुदा था और पहली शादी से उसे दो बच्चे भी हैं।

'पाकिस्तान गई तो मार दिया जाएगा मुझे'

सीमा ने कहा कि 'वो पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हैं, अगर वो वापस गईं तो उन्हें वहां लोग मार देंगे।' उन्होंने ये भी कहा कि 'वहां अगर कोई मुस्लिम लड़की किसी हिंदू मर्द से शादी करती है तो उसकी हत्या कर दी जाती है। मैं सचिन मीणा से बेइंतहा प्रेम करती हूं और अपनी पूरी लाइफ अब उसी के साथ बिताना चाहती हूं।'

सीमा की मुंह दिखाई हुई, लोग हुए खुश

आपको इस अनोखी प्रेम कहानी के सामने आने के बाद सीमा औऱ सचिन के घर पर लोगों का और मीडिया कर्मियों का तांता लगा हुआ है। रविवार सुबह जब सचिन के घरवालों ने अपने जात-बिरादरी के कुछ लोगों को सीमा की मुंह दिखाई के लिए आमंत्रित किया था।

हिंदुस्तानी रंग में रंगी सीमा हैदर

तब सीमा हैदर पूरी तरह से हिंदुस्तानी रंग में रंगी आईं। उन्होंने साड़ी पहनी हुई थीं और उनके सिर पल्ला और माथे पर बिंदिया था। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वो एक मुस्लिम लड़की हैं।

लोगों ने की सचिन-सीमा की आर्थिक मदद

सचिन की माली हालत ज्यादा अच्छी नहीं है इसलिए कुछ लोग तो ऐसे भी थे जिन्होंने सचिन-सीमा की आर्थिक मदद भी की है। कुछ लोग उनके घर आटा-चावल लेकर भी पहुंचे थे।

'सचिन के लिए कई बार नसें भी काटी हैं'

सीमा हैदर ने कहा कि 'सचिन बात-बात पर नाराज हो जाते हैं। वो और सचिन अक्सर फोन पर घंटों बतियाते थे, लेकिन जब सचिन नाराज हो जाते हैं तो उन्हें मनाना मुश्किल होता है, जब वो बहुत दुखी होती थी तो उन्होंने कई बार नसें भी काटी हैं।'

'नामुमकीन है सचिन के बिना जीना'

सीमा हैदर ने कहा कि 'मैं अपना अपना सबकुछ सचिन पर हार बैठी हूं और अब यहां से वापस लौटना मेरे लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकीन है।'

तो वहीं सचिन के पिता नेत्रपाल ने कहा कि 'हमें बच्चों का फैसला मंजूर है। पहले हमारे लिए ये आसान नहीं था लेकिन अब जब सीमा की सच्चाई हमें पता चली तो हमने उसे स्वीकार कर लिया है, हम उसे बेटी की तरह रखेंगे।'

'सोशल मीडिया पर आऊंगी जल्द ही मैं'

सीमा ने कहा कि वो बहुत जल्द सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगी, अभी तो फिलहाल उनका मोबाइल उनके पास नहीं है लेकिन जल्द ही नया खरीदकर अपना अकाउंट बनाएंगी।

'मेरे बच्चे सचिन को बाबा बुलाते हैं'

उन्होंने ये भी बताया कि उनके बच्चों ने भी उनके रिश्ते को अपना लिया है। वो सचिन को ही पिता मानते हैं, उसे बाबा बुलाते हैं, वो हैदर को पिता नहीं मानते हैं। मैं और हैदर पिछले दो साल से साथ नहीं है और इस्लाम के मुताबिक अगर पति-पत्नी 6 महीने साथ नहीं रहते हैं तो दोनों का तलाक मान लिया जाता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+