46 साल की उम्र में एक्टर पुनीत राजकुमार कर गए इतने भलाई के काम, 'भगवान' मानते थे फैंस
बेंगलुरू, 30 अक्टूबर। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के कारण शुक्रवार 29 अक्तूबर को निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है जहां फैंस की भीड़ को आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्टर के लिए उनके दिल में कितना सम्मान था। स्टेडियम में जुटी भीड़ को देखकर ही अंदाजा लग रहा है कि अपने चहेते सितारे को खो देने पर उनके फैंस पर क्या गुजर रही है। पुनीत राजकुमार एक केवल एक्टर ही नहीं थे वो कर्नाटक में जरूरतमंदों के लिए मसीहा थे। उनको यहां लोग भगवान जैसे पूजते हैं।

अपने इन पुनीत कामों से अपना नाम सदा के लिए कर गए रोशन
महज 46 साल की उम्र में पुनीत राजकुमार ने जो दान धर्म किया वो शायद ही कोई करेगा। एक्टर कर्नाटक में अनाथ बच्चों के लिए 29 अनाथालय संचालित कर रहे थे, गरीबी बच्चों की पढ़ाई के लिए 45 नि:शुल्क विद्यालय, बेसहारा वृद्धजनों के लिए 16 वृद्धाश्रम और गायों के संरक्षण के लिए कई गउशाला संचालित कर रहे थे। इसके साथ ही 1800 बच्चों की पूर्ण शिक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लड़कियां शिक्षित हो सकें इसके लिए शक्तिधाम बालिका शिक्षा की सुविधा प्रदान कर रहे थे। पुनीत राजकुमार ने वाकई में पुनीत कार्यों से अपने नाम को सफल कर दिया।
Recommended Video

कोविड काल में किया था लाखों दान
कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार को उनके दान के लिए भी जाना जाता था। पावर स्टार ने पिछले साल राज्य को कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये का दान दिया था। एक्टर पुनीत राजकुमार का 46 की उम्र में हार्टअटैक से निधन,वीडियो में देखें कैसे फैंस के साथ मनाते थे बर्थडे

बाढ़ के मुश्किल समय में किया था दान
वहीं एक साल पहले आई बाढ़ के समय में उन्होंने अभूतपूर्व बाढ़ में पीड़ित उत्तरी कर्नाटक के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री प्राकृतिक आपदा राहत कोष में 5 लाख रुपये का दान दिया था।

गाने से होने वाली पूरी कमाई कर देते थे दान
बता दें एक्टर होने के साथ पुनीत राजकुमार गायक भी थे। 2013 में टीओआई में प्रकाशित एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा था कि गाने के लिए उनका पारिश्रमिक जो उनके परिवार के प्रोडक्शन हाउस द्वारा नहीं बनाया गया है, वह दान में जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुनीत के पास वास्तव में कन्नड़-माध्यम के स्कूलों की एक सूची है, जिन्हें वह नियमित रूप से इन फीस के रूप में दान करता है।

अपने पिता की तरह आंखें दान कर गए पुनीत राजकुमार
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुनीत राजकुमार ने अपने दिवंगत पिता डॉ राजकुमार की तरह अपनी आंखें दान करने का फैसला किया था और उनकी मौत के बाद उनके परिवार ने एक्टर की दोनों आंखें दान कर दी। दुनिया को अलविदा करने के साथ दिवंगत एक्टर ने अपनी आंखे दान करके दो लोगों की अधियारी जिंदगी में रोशनी कर गए।












Click it and Unblock the Notifications