'सबका एक ही दुख है …', स्मृति ईरानी ने क्यों बोली ये बात?
स्मृृति ईरानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वहीं अब केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो मीम शेयर कर लिखा है सबका एक ही दुख है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मोदी सरकार के उन मंत्रियों में शुमार हैं जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। टीवी में एक्टिंग छोड़ राजनीति में आई स्मृति ईरानी अपने प्रभावी भाषणों के लिए जानी जाती हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर वो अपने एक लाइन में किए गए मैसेज के कारण चर्चा में हैं। स्मृति ईरानी ने अब एक वीडियो शेयर कर लिखा है सबका एक ही दुख है...! स्मृति की इस पोस्ट के बाद लोग जमकर रिप्लाई कर रहे हैं।

दरअसल, "सास भी कभी बहू थी" सीरियल की "तुलसी विरानी" यानी स्मृति ईरानी एक्टिंग छोड़ नेता तो बन चुकी हैं लेकिन अभी भी फिल्मी दुनिया से खासी प्रभावति हैं । ये ही कारण है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपने सिग्नेचर मंडे पोस्ट के लिए मजेदार और फिल्मी रास्ता अपनाना अच्छा लगता है।
सुना है इससे मोक्ष मिलता है, चरम सुख...बहुत बढिया
हर बार की तरह केंद्रीय मंत्री ने सिग्नेचर मंडे पोस्ट की जिसके लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी के डॉयलॉग का मीम शेयर किया जो मंडे ब्लूज़ को पूरी तरह से प्रेजेंट कर रहा। वेब सीरीज़ क्रिमिनल जस्टिस के दूसरे सीजन पर आधारित ये मीम है जिसमें पंकज त्रिपाठी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं "सुना है इससे मोक्ष मिलता है। चरम सुख...बहुत बढिया।
स्मृति ईरानी ने इसे व्यंग्यात्मक कैप्शन के साथ शेयर किया और लिखा
'जब कोई पूछे कि सोमवार आपको कैसा ? 🤦♀️वीडियो साभार इंटरनेट.. सबका एक ही दुख है... #mondaymantra 🤪
स्मृति ईरानी ने पंकज त्रिपाठी जो वीडियो में बोल रहे हैं उसे जब कोई पूछे कि सोमवार आपको कैसा ? इस प्रश्न के उत्तर से जोड़ कर बोला। क्योंकि पंकज त्रिपाठी वीडियो में बोल रहे सुना है इससे मोक्ष मिलता है।चरम सुख है बहुत बढिया। स्मृति ईरानी ने मंडे के बारे में कहा सबका एक ही दुख है...
यूजर कर रहे रिप्लाई
स्मृति ईरानी की ये पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तुरंत हिट हो गई। एक यूजर ने लिखा, "सेम टू सेम फीलिंग्स।"एक ने लिखा "यह शानदार है। एक शख्स ने लिखा 'वो मेरे लिए फ्राइडे है।'
बीते सोवमार को शेयर कियाा था ये मैसेज
इससे पहले स्मृति ईरानी ने मंडे को क्लासिक हेरा फेरी मीम शेयर किया था। वो क्लिप परेश रावल के बाबू भैया के साथ शुरू होती है, जो राजू उर्फ अक्षय कुमार को छोड़ने के लिए कहते है। वीडियो को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा "जब आप रविवार बताना चाहते हैं..कृपया सोमवार को अपने साथ ले जाएं'
बिल गेट्स ने स्मृति ईरानी के साथ बनाई थी खिचड़ी
वहीं हाल ही में स्मृति ईरानी को बाजरा खिचड़ी के लिए तड़का तैयार करते हुए माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का मार्गदर्शन करते हुए देखा गया था। क्लिप में गेट्स कुछ सामग्री मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप के साथ ईरानी ने लिखा, "भारत के सुपर फूड और इसके पोषण घटक को पहचानते हुए। जब बिल गेट्स ने अन्न खिचड़ी को दिया तड़का!
Recognising the Super Food of India and its POSHAN component..
When @BillGates gave tadka to Shree Ann Khichdi! pic.twitter.com/CYibFi01mi
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 2, 2023
बिल गेट्स भारत यात्रा के दौरान इनसे की थी मुलाकात
याद रहे भारत यात्रा के दौरान जिन भारतीयों से बिल गेट्स मिले थे उनमें स्मृति ईरानी भी शामिल थीं। इसके अलावा बिल गेट्स ने अपनी भारत यात्रा के दौरान उद्योगपति आनंद महिंद्रा, टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर सहित अन्य लोगों से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications