लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बोले- मुझे उम्मीद, अच्छे से चलेगा शीतकालीन सत्र

नई दिल्ली, 20 नवंबर: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उम्मीद जाहिर की है कि इस महीने के आखिर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में अच्छे से काम होगा। शनिवार को उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि 29 नवंबर से शुरू हो रहा सुचारू रूप से चलेगा और इस दौरान सार्थक बहस होगी। ओम बिड़ला का ये बयान इसलिए अहम है क्योंकि बीते सत्र में कई मुद्दों को लेकर सदन में काफी हंगामा हुआ था।

ओम बिड़ला

ओम बिड़ला ने हाल ही में संसदीय कार्यवाही के दौरान व्यवधान का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि सदस्यों में आत्म-अनुशासन विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि हमें विधायिकाओं में अनुशासनहीनता, व्यवधान और हंगामे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकना होगा। इसके लिए हम सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा करेंगे ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके।

29 नवंबर से शुरू हो रहे सत्र में हंगामे के आसार

Recommended Video

      Farm Laws Repealed: आगाज से अंजाम तक.. जानिए कैसे सफल हुआ Kisan Andolan ! | वनइंडिया हिंदी

      संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चल सकता है। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बातें होनी हैं, जिसके चलते इस पर निगाहें हैं। सत्र में केंद्र सरकार किसानों से जुड़े कानूनों के वापस लेगी। किसानों के अलावा महंगाई, चीन की ओर से कब्जा, पेगासस और राफेल जैसे मामलों को लेकर भी इस सत्र में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। इन मुद्दों पर काफी समय से विपक्ष सरकार को घेर रह है और सरकार इन पर जवाब देने से बचती रही है।

      संसद के बाद सभी विधानसभाएं होगीं पेपर लेस

      अगले साल यानी 2022 तक देश के सभी राज्यों की विधानसभा को पेपरलेस कर दिया जाएगा। संसद सहित कुछ राज्यों की विधानसभा पेपरलेस हो भी चुकी हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिमला में 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में बीते सप्ताह से जानकारी दी है। बिड़ला ने कहा कि विधायिका के सामने चुनौतियां खड़ी हैं, जिन्हें देखते हुए सुधार लाना जरूरी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+