S Phangnon Konyak बनीं राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली नागालैंड की पहली महिला सदस्य
नागालैंड से चुनी गई पहली राज्यसभा सदस्य एस फांगनोन कोन्याक ने मंगलवार को पहली बार राज्यसभा की अध्यक्षता की। इस पद पहुंचने वाली ये नागालैंड की पहली महिला सदस्य हैं।
फांगनोन कोन्याक नागालैंड से अप्रैल 2022 में राज्यसभा के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला हैं और संसद या राज्य विधानसभा के किसी भी सदन के लिए चुनी जाने वाली राज्य की दूसरी महिला हैं।

एस फांगनोन कोन्याक के राज्यसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालने पर देश के प्रधानमंत्री ने बधाई दी और लिखा गौरान्वित करने वाला क्षण।
वहीं राज्यसभा की कुर्सी संथालते हुए कोन्याक ने कहा कि राज्यसभा की अध्यक्षता करते हूए बहुत गौरान्वित महसूस कर रही हूं। खुशी है कि संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022 सदन द्वारा पारित होने के साथ यह सार्थक रहा।
इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी दूरदर्शी नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि आज पीएम मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को राजनीति और नेतृत्व में उचित सम्मान और स्थान दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ को भी धन्यवाद दिया।
बता दें राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पिछले सप्ताह कोन्याक समेत तीन अन्य महिला सदस्यों को नामित किया गया था। लैंगिक समानता लाने के उद्देश्य से उठाए के तहत कोन्याक समेत कुल तीन सदस्यों जिनमें पीटी उषा, सपा की फौजिया खान और बीजेडी की सुलता देव को उपाध्यक्ष के पैनल में नामित किया था। पैनल में नामांकित ये सभी महिला सदस्य पहली बार सांसद बनी हैं। मानसून सत्र से पहले पुनर्गठित पैनल में चार पुरुष सदस्य हैं।
सरकार के अधिकारिक बयान में कहा गया कि देश के उच्च सदन के इतिहास में यह पहली बार है कि उपाध्यक्षों के पैनल में महिला सदस्यों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications