ब्रिटेन के पूर्व पीएम के समाने एस जयशंकर ने कसा तंज, बोले- RRR मूवी में आप भी कुछ अच्छे नहीं
एस जयशंकर ने उपनिवेश के वक्त को लेकर यूके के पीएम के साथ RRR मूवी को लेकर तंज कसा। विदेश मंत्री ने ये बात उस वक्त कही जब वे भारत-ब्रिटेन संबंधों की पूर्व की जटिलताओं पर बात कर रहे थे।

रायसीन डायलॉग (Raisina Dialogues 2023) में शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने केंद्रीय मंत्री टोनी ब्लेयर और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट टीम के कप्तान केविन पीटरसन के साथ 'अनिश्चितता के युग में नेतृत्व' विषय पर चर्चा की। एस जयशंकर ने एक हास्य कमेंट भी किया, जो कि तेलुगू फिल्म 'आरआरआर' में ब्रिटेन को रोल को लेकर था। विदेश मंत्री ने पूर्व में भारत-ब्रिटेन संबंधों की जटिलताओं को लेकर भी बात की। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूके के पूर्व प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर से मूवी आरआरआर को लेकर ब्रिटेन के पूर्व पीएम से हास्य करते हुए कहा, "... अगर मैं बारीकी से बात करूं, तो आप दुनिया में अच्छे लोग नहीं थे"।
वर्तमान में तेलुगू मूवी RRR की अब सत्ता के गलियारों में जोरों से चर्चा है। मूवी को लेकर एस जयशंकर के निशाने के बाद ब्रिटेन के पूर्व पीएम ने टोनी ब्लेयर मजाक में पूछा, "क्या मैं दक्षिण अफ्रीकी के रूप में यहां बैठ सकता हूं?" ब्लेयर ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए भारत को यूके की तुलना में एक बड़ी अर्थव्यवस्था बताया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत सरकार के कामकाज को क्रिकेट के खेल से समझाते हुए कहा कि देश के कप्तान पीएम मोदी के साथ नेट अभ्यास सुबह छह बजे शुरू होता है और काफी देर तक चलता है। वह उम्मीद करते हैं कि इस तरह के कठिन प्रयास से वो विकेट में लेने में सफल होंगे"।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा कर वैश्विक स्तर पर हल निकालने के लिए रायसीन डायलॉग एक अहम प्लेटफॉर्म है। इसमें दुनिया भर के नीति निर्माताओं, व्यापार जगत के नेताओं, शिक्षाविदों और राय निर्माता एकत्र होते हैं। इसमें वैश्विक स्तर पर शासन, नई प्रौद्योगिकियों, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और उग्रवाद, समुद्री सुरक्षा समेत की मुद्दों पर अहम चर्चा होती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications