पति से तलाक लेने के बाद कैसी है मिनिषा लांबा की जिंदगी, एक्ट्रेस ने शादीशुदा महिलाओं को दिया ये संदेश
मुंबई, 11 जून। 'किडनैप', 'बचना ऐ हसीनों' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मिनिषा लांबा अपने पति से अलग होने के बाद की जिंदगी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मिनिषा लांबा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई परेशानी और पति रयान थाम से तलाक को लेकर कई सारी बातें कीं। उन्होंने कहा कि पहले रिश्ते में सिर्फ महिलाओं को ही त्याग करना पड़ता था लेकिन अब समय बदल गया है।

जनवरी 2020 में लिया तलाक
बता दें कि मिनिषा लांबा ने रयान ने जनवरी 2020 में आधिकारिक तौर पर अलग रहने का फैसला लिया था। बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट रहीं मिनिषा लांबा ने पति से अगल होने के एक साल बाद तलाक को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि कोई भी रिश्ता अगर जहरीला हो जाए तो उसमें से निकल जाना ही अच्छा है। मिनिषा लांबा से पूछा जब पूछा गया कि क्या पति से तलाक लेना कठिन था, तो एक्ट्रेस ने कहा कि सभी को खुश रहने और जीने का अधिकार है।

तलाक को समझा जाता है गलत
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे समाज में तलाक को बहुत गलत नजरिए से देखा जाता है, हालांकि अब महिलाएं आत्मनिर्भर हैं। वह अपनी आवाज उठाने और स्वतंत्र रूप से विचार व्यक्त करने में सक्षम हैं।' एक्ट्रेस ने कहा, पहले रिश्ता निभाने की जिम्मेदारी औरतों की हुआ करती थी, इतना ही नहीं रिश्ते के लिए उन्हें हर तरह की कुर्बानी देनी पड़ती थी लेकिन अब महिलाएं समझ गई हैं कि अगर किसी रिश्ते में वह खुश नहीं है तो उससे बाहर निकल जाना चाहिए।

रिश्ता या शादी आपकी लाइफ नहीं
सेल्फ लव पर जोर देते हुए एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने कहा, तलाक लेना कभी आसान नहीं होता लेकिन रिश्ता ही जब टॉक्सिक बन जाए तो उससे निकल जाने में भी भलाई है। रिश्ता या शादी आपकी लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है लेकिन यह आपका पूरा जीवन नहीं हो सकता। दुर्भाग्य यह है कि समाज में महिलाओं की पहचान उनके रिश्तों और वैवाहिक स्थिति से की जाती है। हालांकि अब चीजें बदल गई हैं।

2 साल डेट करने के बाद रयान थाम से की शादी
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अब उनके मन में अब तलाक, शादी और प्यार को लेकर कोई कड़वाहट नहीं है। बता दें कि एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने लगभग 2 साल तक डेटिंग करने के बाद वर्ष 2015 में उद्यमी रयान थाम से शादी की। मिनिषा लांबा और रयान थाम ने अक्टूबर 2018 में कथित तौर पर अलग रहना शुरू कर दिया था। मिनिषा लांबा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो याहन, किडनैप, दस काहनियां, भूमि, एंथनी कौन है और शौर्य और पंजाबी फिल्में हीर एंड हीरो और डबल दी ट्रबल जैसी फिल्में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: World Environment Day 2021: दीया मिर्जा, अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश












Click it and Unblock the Notifications