सपना चौधरी के हिट गाने 'तेरी आंख्या का ये काजल' पर रूसी लड़की ने जमकर लगाए ठुमके, Video वायरल
नई दिल्ली। बिजली जैसी डांस करने वाली और कामुक अदाओं की मालकिन सपना चौधरी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उत्तर भारत में खासी लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी, रियलिटी शो बिग बॉस के बाद, घर-घर में पहचानी जाने लगी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि सपना का जादू अब केवल भारत तक सीमित नहीं है बल्कि उनके डांस का जलवे अब विदेशों में भी देखने को मिल रहे हैं, जिसका साक्षात उदाहरण है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रशियन बच्ची का ये वीडियो, जिसमें वो सपना चौधरी के हिट गाने पर थिरकती नजर आ रही है।

इस रूसी बच्ची का नाम एलीना है, जो कि एक कार्यक्रम में सपना चौधरी के मशहूर गीत 'तेरी आंखों का ये काजल' पर डांस कर रही है। एलीना ने हूबहू अपने नृत्य में वैसे ही डांस स्टेप किए हैं, जैसे कि सपना ने किए हैं, कोई शक नहीं कि एलीना की ये कोशिश जबरदस्त है और इसी वजह से वो इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
बेबी एलीना, मास्को की रहने वाली है, यूट्यूब पर इस बच्ची का एक चैनल भी है, जिसका नाम एलिना स्माइल है, जिसे अभी तक 26 हजार से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया है। जिस कार्यक्रम में एलीना ने सपना के गाने पर डांस किया है, उसमें उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' के मशहूर गीत 'अरे रे अरे रे ये क्या हुआ' पर भी परफार्म किया है। आपको बता दें कि एलीना बॉलीवुड क्वीन माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन हैं।












Click it and Unblock the Notifications