रूस-यूक्रेन जंग: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार का बड़ा बयान

नई दिल्ली, 26 फरवरी: कई हफ्ते चली तनातनी के बाद इस गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। यूक्रेन में रूसी फौजों के घुस जाने के बाद वहां के लोगों के जानमाल का नुकसान तो हो ही रहा है, दुनियाभर में भी इसके कई तरह के प्रभाव होने की बात कही जा रही है। इसी में एक अंदेशा ये भी है कि आने वाले दिनों में कुछ देशों में ईंधन की कीमतों में बेतहाशा बढोतरी हो सकती है। जिन देशों को लेकर ये अंदेशा है, उनमें भारत भी है। इन अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल और दूसरे ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी रहेगी।

 Fuel Price Stability

Recommended Video

      Russia-Ukraine War: European Union ने Russia की विमान सप्लाई पर लगाया बैन | वनइंडिया हिंदी

      यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। इसी सबके बीच शनिवार को सरकार ने कहा है कि दुनिया के बाजारों और संभावित आपूर्ति व्यवधानों पर हमारी बारीकी निगाह है। हम आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय करेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत सरकार वैश्विक ऊर्जा बाजारों के साथ-साथ संभावित ऊर्जा आपूर्ति व्यवधानों से बाहर निकलने का बारीकी से निगरानी कर रही है। ऐसे में लोग इसको लेकर किसी परेशानी की स्थिति में ना आएं।

      तेजी से बढ़ी हैं कच्चे तेल की कीमतें

      गुरुवा को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया और इसका असर ये दिखा कि इसी दिन कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गईं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से भले ही पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं लेकिन पांच राज्यों के चुनाव के बाद मार्च में इसमें काफी उछाल आएगा। ऐसे में इसको लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि अब केंद्र सरकार की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया है कि दाम स्थिर रहेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+