सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर भी दिल्ली में 2000 का चालान, सरकार ने जारी की अधिसूचना
दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर भी 2000 का चालान
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में जिस तरह से कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है, उसको लेकर दिल्ली सरकार ने कई सख्त नियम बना दिए हैं। सबसे पहले तो मास्क नहीं पहनने वालों पर अब 500 रुपए की जगह 2000 रुपए का जुर्माना होगा। इसके अलावा कोरोना की रोकथाम के लिए जो सावधानियां हैं, अगर उनका भी पालन करता हुआ कोई नहीं पाया जाता है तो उस स्थिति में भी 2000 रुपए का चालान होगा।
Recommended Video

सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर भी 2000 का चालान
आपको बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार शाम से नए नोटिफिकेशन के तहत चालाना काटे जाने शुरू हो गए। दिल्ली सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में अब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर भी 2000 रुपए का चालान होगा। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर यदि कोई पान, गुटखा, तम्बाकू, आदि का सेवन करता हुआ पाया जाता है तो उस पर भी 2000 रुपए का दंड लगेगा।
क्वारंटाइन नियमों के उल्लंघन पर भी चालान
साथ ही क्वारंटाइन नियमों के उल्लंघ करने पर भी 2000 रुपए का चालान काटा जाएगा। इसके अलावा अगर कोई शख्स कार में अकेला जा रहा है और उसने सभी शीशे उपर किए हैं और मास्क नहीं लगाया है तो उसे हिदायत देकर छोड़ दिया जाएगा। ऐसे शख्स का मौके पर चालान नहीं काटा जा रहा है।
दिल्ली में कम हो रहा है पॉजिटिव रेट- सत्येंद्र जैन
आपको बता दें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के प्रसार में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 17 नवंबर तक पॉजिटिव रेट 15 फीसदी था, जो अब 11 फीसदी पर आ गया है। दिल्ली सरकार लगातार कोरोना से लड़ाई के लिए अपनी तैयारी पूरी होने का दावा कर रही है, लेकिन इन सबके बीच शनिवार को कोरोना के आंकड़ों ने फिर से डरा दिया। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 118 लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications