'साथ निभाना...' की कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, फैंस परेशान, पति ने दिया हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली, 06 जुलाई। स्टार प्लस के मशहूर शो 'साथ निभाना साथिया' की कोकिला बेन यानी रूपल पटेल इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उनके पति राधा कृष्ण दत्त ने उनके हेल्थ बारे में अपडेट देते हुए कहा है कि 'वो अब पहले से ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। आप सभी के प्यार और परवाह के लिए दिल से शुक्रिया। ' हालांकि रूपल को अस्पताल में क्यों भर्ती होना पड़ा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।

अस्पताल में भर्ती हुईं 'साथ निभाना...' की कोकिलाबेन
मालूम हो कि टीवी के ऐतिहासिक धारावाहिकों में से एक रहा है 'साथ निभाना साथिया' , जिसका पहला एपीसोड 3 मई साल 2010 में टेलिकास्ट हुआ था, ये शो साल 2017 तक चला था, लगातार 7 सालों तक लोगों को मनोरंजित करने वाले इस शो में रूपल ने कड़क सास कोकिलाबेन का रोल अदा किया था, जिसे लोग आज भी भूले नहीं है।

स्पेशल मेकअप के लिए काफी मशहूर हैं रूपल
गौरतलब है कि फिल्ममेकर श्याम बेनेगल की कई फिल्मों में काम कर चुकीं रूपल पटेल ने साल 2001 में शगुन शो के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था। रूपल अपनी खास एक्टिंग और स्पेशल मेकअप के लिए काफी मशहूर हैं, वो 'स्वच्छ भारत परियोजना' की प्रोजेक्ट एंबेसडर भी रह चुकी हैं। इसी काम के लिए उन्हें दो बार पीएम नरेंद्र मोदी सम्मानित भी कर चुके हैं।

रूपल के पति राधा कृष्ण दत्त हैं
रूपल ने 'जाने क्या बात हुई', 'मनमोहिनी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे शो में भी चर्चित काम किया है। रूपल के पति राधा कृष्ण दत्त भी 'अपहरण' और 'चक्रव्यूह' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

रामानंद सागर के टीवी शो 'श्रीकृष्णा'
तो वहीं वो रामानंद सागर के टीवी शो 'श्रीकृष्णा' में भगवान विश्वकर्मा के रोल में भी नजर आ चुके हैं। जबकि उन्हें 'देवों के देव महादेव' में भगवान ब्रह्मा की भूमिका अदा की थी। वो भी टीवी की दुनिया के चर्चित चेहरों में से एक हैं। फिलहाल रूपल पटेल की बीमारी की बात सुनकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे, इस वक्त सोशल मीडिया पर रूपल के लिए कमेंट्स की बहार आई हुई है। सभी रूपल के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications