पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पुजारी पर हमला, हमलावर बोला- इसने राष्ट्रपति का अपमान किया

जयपुरः राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में 14 मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। राष्ट्रपति की पत्नी के पैरों में चोट के कारण वो मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ने में असमर्थ थीं, जिसके कारण वो मंदिर से वापस लौट गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि मंदिर में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का अपमान किया गया। सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें फैलाई गई। सोमवार को इसी अफवाह के कारण मंदिर के पुजारी पर किसी ने घातक हथियार से हमला कर दिया।

पुजारी भक्तों को प्रसाद बांट रहा था

पुजारी भक्तों को प्रसाद बांट रहा था

सोमवार की दोपहर में मंदिर के पुजारी पर उस वक्त हमला किया गया, जब पुजारी भक्तों को प्रसाद बांट रहा था। पुजारी के हाथ पर चोट आई है। पुजारी पर घातक हथियार से हमला किया गया। पुजारी पर हमला होते ही सारे भक्त हैरान रह गए।

मंदिर में मच गया हड़कंप

इस घटना के बाद मंदिर में हड़कंप मच गया। मंदिर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले शख्स का नाम डॉ. अशोक मेघवाल है। हमला करते समय हमलावर ने कहा- राष्ट्रपति का अपमान क्यों किया। ये कहते हुए डॉ. अशोक मेघवाल ने मंदिर के पुजारी पर हमला कर दिया।

घायल पुजारी को अस्पताल पहुंचाया गया

घायल पुजारी को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। घायल पुजारी ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 3.15 बजे वो ब्रह्मा मंदिर में दर्शनार्थियों को प्रसाद बांट रहा था। इसी दौरान एक दाढ़ी वाले शख्स ने उनपर घायत हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+