बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ने रिया को बताया निर्दोष, कहा- उस टैलेंटेड लड़की के साथ जरूर करूंगा काम

मुंबई: पिछले साल जून में बॉलीवुड से सबसे बड़ी दुखद खबर सामने आई, जहां बांद्रा स्थित फ्लैट में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव बरामद हुआ। मुंबई पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे सुसाइड करार दिया, लेकिन बाद में इस मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की। हालांकि वो अभी किसी परिणाम पर नहीं पहुंच पाई है। इस बीच बॉलीवुड ड्रग्स केस भी सामने आया, जिसमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को काफी दिनों तक जेल में रहना पड़ा। रिया के बाहर आने के बाद अब उनके समर्थन में भी कई लोग आ गए हैं।

रूमी ने कही ये बात

रूमी ने कही ये बात

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर रूमी जाफरी से रिया को लेकर जब सवाल किए गए तो उन्होंने काफी पॉजिटिव जवाब दिया। रूमी ने कहा कि बेशक मैं उसके साथ काम करना चाहता हूं, वो सुंदर होने के साथ ही प्रतिभाशाली भी है। लोग उसे अब देखना चाहते हैं। अगर वो जमानत पर है, तो भी मैं उसके साथ काम करने से मना नहीं करूंगा। उन्होंने रिया की तुलना संजय दत्त से की। रूमी के मुताबिक अगर संजय अपनी जमानत के दौरान कई फिल्मों में काम कर सकते हैं, तो रिया क्यों नहीं।

'रिया ने बहुत कुछ सहा'

'रिया ने बहुत कुछ सहा'

रूमी के मुताबिक पिछले एक साल में रिया और उसके परिवार ने काफी कुछ सहा है। ऐसे में अब वो दर्द उसके टैलेंट को और ज्यादा बढ़ा देगा। वो रिया को एक निर्दोष लड़की मानते हैं। उनके मुताबिक जो कुछ रिया और उसके परिवार के साथ हुआ, वो नहीं होना था। उन्होंने बताया कि वो सुशांत और रिया के साथ लॉकडाउन से पहले एक फिल्म की शूटिंग की योजना बना रहे थे, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। अब रूमी अपने सुशांत-रिया वाले प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करेंगे, हालांकि हीरो के रोल में रिया के साथ कोई नया चेहरा नजर आएगा। उन्होंने कहा कि मैं रिया के साथ यकीनन काम करूंगा। वो एक मौका पाने की हकदार है।

पुलिस को बताई थी ये बात

पुलिस को बताई थी ये बात

रूमी से भी इस मामले में पुलिस पूछताछ कर चुकी है। उस दौरान उन्होंने कहा था कि सुशांत के डिप्रेशन की बात रिया ने उन्हें बताई, हालांकि उन्हें डिप्रेशन की वजह नहीं पता चल पाई थी, क्योंकि सुशांत इस बारे में ज्यादा खुलकर बात नहीं करते थे। रूमी के मुताबिक उन्होंने सुशांत के साथ एक फिल्म बनाने का प्लान तैयार किया था, जिस पर सुशांत ने हामी भर दी थी। मई 2020 में इसकी शूटिंग लंदन में होने वाली थी, लेकिन इस बीच लॉकडाउन लग गया और फिर जून में सुशांत के सुसाइड की खबर सामने आई।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+