गोवा बीजेपी में कलह जारी, प्रदेश अध्यक्ष बोले- लक्ष्मीकांत पारसेकर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को कहे अपशब्द
नई दिल्ली। गोवा में बीजेपी की अंदरुनी लड़ाई अब खुलकर बाहर आती दिखाई दे रही है। राज्य के भाजपा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। तेंदुलकर ने पणजी में एक सुरक्षा सम्मेलन के दौरान ये आरोप लगाए।

जब लक्ष्मीकांत पारसेकर के हालिया बयानों पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, 'जो भाषा उन्होंने इस्तेमाल की, यदि मैं इसे बोलता हूं, तो यह उचित नहीं होगा। पारसेकर ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां के लिए अपशब्द कहे, क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ऐसे अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले को सीएम बनाया जाना चाहिए?, उन्होंने सीएम पर्रिकर के लिए भी ऐसी ही भाषा का प्रयोग किया, पारसेकर ने मुझसे वो सबकुछ रिकॉर्ड कर इन लोगों को सुनाने को कहा।'
वहीं, पारसेकर ने शाह और पर्रिकर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने के आरोपों से इनकार किया। पारसेकर ने कहा कि केवल विनय तेंदुलकर के बारे में बोला था। गोवा बीजेपी में तनाव उस वक्त से बढ़ गया है जबसे कोर कमेटी ने कांग्रेस के दो विधायकों को पार्टी में शामिल किया है। इसमें दयानंद सोपटे भी शामिल हैं, जिन्होंने मंडेम निर्वाचन क्षेत्र से 2017 के विधानसभा चुनाव में पारसेकर को हराया था।
-
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
अमित शाह राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सामान्य प्रशासन विधेयक 2026 पेश करेंगे। -
Aparna Yadav पति प्रतीक संग पहुंची आइसलैंड, तालाक की अटकलों के बीच पानी में मस्ती करती आईं नजर, देंखे Photos -
Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications