एंटी CAA रैली में लड़की ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, ओवैसी बोले-भारत जिंदाबाद रहेगा

बेंगलुरु। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की बेंगलुरू में आयोजित रैली में गुरुवार को हंगामा हो गया। ओवैसी के मंच पर अचानक से एक लड़की पहुंच गई और माइक पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने लग गई जिससे ओवैसी और आयोजकों के होश उड़ गए। जिसके बाद आयोजकों ने लड़की से माइक छीन लिया। इस घटना पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, उनका उस लड़की से कोई लेना-देना नहीं है।

Recommended Video

    Asaduddin Owaisi के मंच पर Pakistan Zindabad के नारे, ओवैसी ने नारेबाजी से रोका | वनइंडिया हिंदी
    Ruckus erupts at protest rally against CAA NRC in Bengaluru where Asaddudin Owaisi is present

    गुरुवार को ओवैसी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में ऐंटी-सीएए रैली में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान एक लड़की कार्यक्रम के बीच में ही मंच पर पहुंच गई। वहां लगे माइक पर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने लगी। जैसे ही उसने माइक से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू किए ओवैसी और आयोजक खुद उसे रोकने के लिए झपटे। लड़की माइक पर बोल रही थी, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद' के बीच फर्क है...'।

    इसके बाद मंच पर मौजूद लोगों ने लड़की के हाथ से माइक छीन लिया। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस लड़की को पकड़कर नीचे ले गई। अचानक हुई घटना से वहां हंगामा मच गया। नारे लगाते ही वहां मौजूद ओवैसी समर्थकों ने महिला से धक्का मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद उसे घसीट कर मंच से नीचे उतार दिया गया। महिला का नाम अमूल्य बताया जा रहा है।

    औवैसी ने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। हम लोग यहां भारत के लिए हैं। महिला से न तो मेरा और न मेरी पार्टी का कोई संबंध है। हमारे लिए भारत जिंदाबाद था, जिंदाबाद रहेगा। ओवैसी ने कहा, 'यह ऐंटी सीएए रैली है। दुश्मन देश के पक्ष में किसी नारे का समर्थन नहीं किया जाएगा। हम इसकी निंदा करते हैं। यह बहुत गलत है। मैडम से हमारा कोई नाता नहीं है। ओवैसी ने कहा कि अगर उन्‍हें पता होता कि यहां ऐसा होगा वह बेंगलुरु नहीं आते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+