क्यों जरूरी है सीमा पर सैन्य संरचना का विकास, डिफेंस पॉलिसी में कितना बदलाव? सैन्य अधिकारी ने बताया
Indian Army के पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कहा, हम कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं, पर्यटन और सीमावर्ती क्षेत्रों को मुख्य भूमि से एकीकृत किया जा रहा है।

Indian Army चीन के साथ तनाव की आशंका के मद्देनजर सीमा पर सैन्य तैयारियों को लगातार मजूबूत कर रही है। चीन बॉर्डर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास बन रही सड़कों समेत कई तैयारियां बेहद अहम हैं।
भारत की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास वाले इलाकों में सैन्य संरचना के विकास पर ले.जन. हरपाल सिंह (रिटायर्ड) ने कहा, इससे सैनिकों की आवाजाही, उपकरणों की आवाजाही में भी मदद मिल रही है।
उन्होंने कहा, कोई भी देश चाहेगा कि ऊपर की सीमा तक कनेक्टिविटी हो, हमारे विरोधी भी कर रहे हैं और हम भी कर रहे हैं। हमारी अवधारणा यह रही है कि हम जो कुछ भी करते हैं, उससे हमारी रणनीतिक स्थिति मजबूत होती है।
We are working towards increasing connectivity, tourism and the border areas are being integrated into the mainlands by virtue of which the movement of troops, the movement of equipment is also being helped: Rt Lt General Harpal Singh, former Engineer-in -chief of the Indian Army… pic.twitter.com/JPQh5sXObK
— ANI (@ANI) June 7, 2023
भारत की डिफेंस पॉलिसी में बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा, समय के साथ, सरकार ने बड़ी पहल की है। साल दर साल, फंड सपोर्ट बढ़ा है, और हमने जो लक्ष्य हासिल किए हैं, वे कई गुना बढ़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications