RSS ने प्रियंका को दिया न्योता, खुद आकर देखें शाखा में महिलाओं से कैसा व्यवहार होता है
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर हमला बोलते हुए कहा था कि आरएसएस महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है, लेकिन अब राहुल के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा ने कहा कि हमने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को आरएसएस के एक सेशन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है, वह हमारे कार्यक्रम में खुद आए और देखें कि कि आरएसएस में महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया था, उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

महिलाओं का किया अपमान
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा था कि संघ में महिलाओँ के साथ भेदभाव किया जाता है, उन्होंने कहा था कि क्या आपने आरएसएस की शाखाओ में कभी महिलाओं को शॉर्ट्स पहने हुए देखा है। राहुल के इस बयान पर स्मृति ईरानी ने कहा था कि राहुल की नजर महिलाओं की स्कर्ट्स पर रहती है। जबकि राकेश सिन्हा ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा था कि राहुल ने इस तरह का बयान देकर महिलाओं का अपमान किया है।
Recommended Video


निचले स्तर का बयान दिया
राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी ने शॉर्ट्स पर बयान देकर महिलाओं का अपमान किया है, वह आरएसएस के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं राहुल की बहन को आरएसएस के कार्यक्रम में आने का न्योता देता हूं, वह खुद कार्यक्रम में आकर देखे तब उन्हें पता चलेगा कि महिलाओं के साथ आरएसएस का क्या दृष्टिकोण है। राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल को 90 वर्ष पुराने संगठन के बारे में बिना जाने इतने निचले स्तर का बयान नहीं दना चाहिए।

राहुल ने पूछा था सवाल
राहुल गांधी ने अहमदाबाद के एक कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा का मुख्य संगठन आरएसएस है, आप बताइए आरएसएस में कितनी महिलाएं हैं, क्या आपने कोई शाखा देखी है जहां महिलाएं शॉर्ट्स पहनकर आती हैं। राहुल के इस बयान के बाद लगातार भाजपा उनपर हमलावर है। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कहा था कि राहुल को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- VIDEO: राहुल के बयान पर आनंदीबेन का पलटवार, क्या आप महिलाओं के कपड़े देखते रहते हो?












Click it and Unblock the Notifications