RBI गवर्नर को RSS की दो टूक, सरकार के साथ मिलकर काम करिए वरना इस्तीफा दे दीजिए

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्र सरकार के बीच जिस तरह से टकराव खुलकर सामने आया है उसके बाद आरएसएस ने आरबीआई गवर्नर को दो टूक कहा है कि या तो लोगों के हित के लिए आरबीआई गवर्नर सरकार के साथ मिलकर काम करें या फिर अपने पद से इस्तीफा दे दें। आरएसएस के नेता अश्विनी महाजन ने कहा कि आरबीआई के गवर्न उर्जित पटेल को विवादों को आम लोगों के बीच लाने से बचना चाहिए, अगर वह अनुशासन का पालन नहीं करते हैं तो उनके लिए बेहतर कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दें। आपको बता दें कि महाजन आरएसएस की स्वदेशी जागरण मंच के मुखिया हैं।

आरबीआई का रुख अड़ियल

आरबीआई का रुख अड़ियल

महाजन ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से रुपए की कीमत में डॉलर के मुकाबले कमी आ रही है उसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आरबीआई अड़ियल रुख अपना रहा है और देश की जमीनी हकीकत को नहीं समझ रहा है। महाजन का बयान ऐसे समय में आया है जब मोदी सरकार और आरबीआई के बीच तनाव खुलकर लोगों के सामने आ गया है और दोनों के बीच टकराव चल रहा है।

इस्तीफे की अटकलें

इस्तीफे की अटकलें

गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से सरकार और आरबीआई के बीच टकराव सामने आया था उसके बीच सूत्रों के हवाले से यह भी खबर सामने आई थी कि उर्जित पटेल अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सरकार और आरबीआई के बीच विवाद उस वक्त सामने आया था जब डेप्युटी गवर्नर विरल आचार्य ने कहा था कि केंद्रीय बैंक की आजादी में हस्तक्षेप के परिणाम बुरे हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार आरबीआई के उपर दबाव डाल रही है और इसकी ताकत को कम कर रही है।

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कमलनाथ से कहा, 'कमल, तुम भी आइसक्रीम खाओ', शिवराज ने कसा तंज

जेटली ने भी साधा निशाना

जेटली ने भी साधा निशाना

एक बयान में अरुण जेटली ने कहा आरबीआई पर आरोप लगाया था कि पिछले सालों में बैड लोन लगातार बढ़ा है और आरबीआई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की बेहतर नीतियों की वजह से देश में काफी ज्यादा निवेश हुआ। यही वजह है कि विदेशी मुद्रा में भी काफी इजाफा हुआ। लेकिन आरबीआई हमेशा यह कहता है कि उसे भविष्य के लिए अपने रिजर्व को संचित रखना है। लेकिन जब अब विदेशी निवेशक बाजार से जा रहे हैं तो आरबीआई इसके लिए अंतरराष्ट्रीय फैक्टर को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

इसे भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट को भी राफेल की कीमत नहीं बताएगी मोदी सरकार- सूत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+