'हिंदू चेतना संगम': युवा ब्रिगेड बना रहा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
मुंबई और कोकण में कुल 263 स्थानों पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस बार कोशिश 15 साल से अधिक उम्र के युवाओं को संगठन से जोड़ने की है। संघ के ऑनलाइन सदस्यता अभियान को लोगों से व्यापक समर्थन मिल रहा है जिसके बाद अब संघ युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर कवायद शुरू की है। इसी क्रम में आरएसएस ने रविवार को मुंबई और कोकण क्षेत्र में 'हिंदू चेतना संगम' का आयोजन किया गया था।

मुंबई और कोकण में युवाओं ने हिस्सा लिया
मुंबई और कोकण में कुल 263 स्थानों पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही सदस्यों की संख्या बढ़ाने और उनसे लगातार संवाद बनाए रखने के लिए आरएसएस ने हिंदू चेतना संगम नाम के एक मोबाइल ऐप्लीकेशन का भी निर्माण किया है।

ऑनलाइन कैंपेन का अच्छा फीडबैक
इस सदस्यता अभियान के बारे में बताते हुए आरएसएस कोंकण क्षेत्र के संपर्क प्रमुख प्रमोद बापट ने कहा कि यह पहली बार है जब आरएसएस ने गलियों में मौजूद अपने बूथों पर भी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। हमारे ऑनलाइन कैंपेन को साल 2016 में शुरू होने के बाद से ही बहुत अच्छा फीडबैक मिल रहा था और हर साल करीब 30 हजार लोग इस कैंपेन के माध्यम से संघ से जुड़ रहे थे।

पहली बार साल में दो कैंप का आयोजन
प्रमोद बापट ने बताया कि यह पहली बार है जब संघ ने एक साल में दो बार कैंप का आयोजन किया। इन 8 दिवसीय आवासीय कैंप में 25 से 40 वर्ष के आयुवर्ग के तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा हाल ही में संघ से जुड़े युवाओं के लिए भी एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि संघ के द्वारा उसके स्वयंसेवकों के लिए नियमित तौर पर तीन शिविरों का आयोजन किया जाता है जिसका अंतिम चरण नागपुर में आयोजित होता है।












Click it and Unblock the Notifications