केरलः आरएसएस कार्यकर्ता के घर को उड़ाया, मिला खतरनाक विस्फोटक
जिले के कोथुपाराम्बु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की इमारत को विस्फोटक से उड़ा दिया गया। ब्लास्ट के बाद पुलिस ने इमारत से 500 ग्राम गनपाउडर जब्त कर लिया है।

कुन्नूर। जिले के कोथुपाराम्बु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की इमारत को विस्फोटक से उड़ा दिया गया। ब्लास्ट के बाद पुलिस ने इमारत से 500 ग्राम गनपाउडर जब्त कर लिया है। एएनआई के अनुसार इमारत वलयंगादन रघु की है, जो संघ के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। हालांकि पुलिस ने इस घटना पर अभी तक कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ब्लास्ट में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। 1930 के दशक से कन्नूर कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ रहा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन इसी जिले की धर्मदों विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications