Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंफोसिस को 'राष्ट्रविरोधी' बताने वाले पांचजन्य के लेख पर RSS की सफाई, कहा- देश की उन्नति में कंपनी का योगदान

नई दिल्ली, सितंबर 5। RSS ने आईटी कंपनी इंफोसिस को 'राष्ट्रविरोधी' ताकतों का समर्थन बताने वाले लेख पर सफाई दी है। रविवार को इस मामले पर संगठन का रूख साफ करते हुए RSS प्रवक्ता सुनिल आंबेकर ने एक ट्वीट किया, जिसमें पांचजन्य के लेख से आरएसएस को अलग किया। सुनील आंबेकर ने ट्वीट में कहा कि इस भारतीय कंपनी ने देश की उन्नति में अहम योगदान दिया है। आपको बता दें कि पांचजन्य के लेख में इन्फोसिस को टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थक बताया था। साथ ही लिखा था कि कंपनी राष्ट्रविरोधी ताकतों का भी सपोर्ट करती हैं।

infosys

पांचजन्य के लेख में लेखक की निजी राय: RSS

पांचजन्य ने लेख में आरोप लगाया था कि बेंगलुरु स्थित आईटी प्रमुख इंफोसिस ने भारत विरोधी ताकतों का समर्थन किया है। इससे संबंधित ट्विट में सुनिल आंबेकर ने ट्वीट किया: 'एक भारतीय कंपनी के रूप में, इंफोसिस ने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इंफोसिस द्वारा संचालित एक पोर्टल के साथ कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन इस संदर्भ में पांचजन्य द्वारा प्रकाशित लेख केवल लेखक की व्यक्तिगत राय को दर्शाता है।'

'पांचजन्य RSS का मुखपत्र नहीं'

उन्होंने कहा, 'पांचजन्य RSS का मुखपत्र नहीं है और इसमें व्यक्त लेख या राय को RSS से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।' आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक प्रमुख कॉरपोरेट पर "राष्ट्र-विरोधी" ताकतों के साथ गठबंधन करने को लेकर इस तरह के आरोप लगे हैं। दरअसल, पांचजन्य पत्रिका के नवीनतम संस्करण में आरोप लगाया कि इंफोसिस जानबूझकर भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है और यह भी आरोप लगाया कि वह 'नक्सलियों, वामपंथियों और टुकड़े टुकड़े गिरोह" की मदद कर रही है।'

इंफोसिस कंपनी क्यों है निशाने पर ?

दरअसल, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए सरकार ने एक ई-फाइलिंग पोर्टल तैयार कराया है। ये पोर्टल इन्फोसिस ने तैयार किया है, लेकिन इस पोर्टल पर लोगों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 अगस्त को इन्फोसिस के CEO और MD सलिल पारेख को तलब भी किया था और सब कुछ 15 सितंबर तक सही करने की डेडलाइन दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+