UCC से मुसलमानों और इस्लाम को कोई खतरा नहीं: इंद्रेश कुमार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार सिंह ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड किसी भी धर्म के व्यक्ति के लिए चुनौती नहीं है। कुछ नेता इसको लेकर मुसलमानों को भड़का रहे हैं, ये लोग उनकी निरक्षरता का लाभ उठाकर उन्हे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
इंद्रेश कुमार सिंह ने कहा कि यूसीसी से इस्लाम और मुसलमानों को किसी भी तरह का खतरा नहीं है। भारत का संविधान और सुप्रीम कोर्ट कहता है कि भारत के हर राज्य में विविधता है, लिहाजा यूसीसी को राज्यों के अनुसार तैयार किया जाना चाहिए। फिलहाल एक देश के लिए एक कानून बनाने की इजाजत नहीं दी गई है।

इस बात का खयाल रखा जाना चाहिए कि यूसीसी किसी भी धर्म, जाति, संप्रदाय, भाषा के व्यक्ति के लिए खतरा नहीं बने। यूसीसी से किसी को भी खतरा नहीं होना चाहिए। कुछ नेता मुसलमानों पर निशाना साध रहे हैं और उन्हें डरा रहे हैं।
सवाल यह है कि हमारे समुदाय के लोगों का क्या होगा। ये लोग ऐसे समुदाय के लोगों की अशिक्षा का फायदा उठाकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस्लाम को इससे कोई खतरा नहीं है। मै सभी मुसलमानों को भरोसा दिलाया हूं कि यूसीसी इन लोगों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी देगा।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि सात पदयात्रा राजस्थान और उत्तर प्रदेश से मुस्लिम धर्म के लोग अयोध्या से मार्च माह में शुरू करेंगे। ये लोग कहते हैं कि हमे जय श्री राम कहना उतना ही अच्छा लगता है जितना अल्लाहु अकबर कहना।
इसके साथ ही इंद्रेश कुमार ने कुछ विपक्ष के नेताओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि 22 फरवरी के बाद वो साथ में अयोध्या जाएंगे। उद्धव ठाकरे भी यहां जाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने भी कहा है कि वो राम मंदिर का दर्शन करने जाएंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह काली मां की पूजा करती हैं और वह राम मंदिर का कार्यक्रम वहां आयोजित करेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो सुंदरकांड का पाठ करेंगे। आस्था को लेकर किसी भी तरह की नफरत नहीं होनी चाहिए। इन नेताओं के बच्चे और पत्नियों ने दिए जलाए हैं।
असदु्द्दीन ओवैसी की आलोचना करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि आधा फीसदी मुसलमान भी ओवैसी को वोट नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें मुसलमानों को भड़काने के लिए भेजा है। पहले भी मैंने कहा है कि भगवान किसी को भड़काने का टास्क नहीं देता है, शैतान ही ऐसा करते हैं।
ओवैसी टीवी के बादशाह हैं। देश को उनके भाषण से सतर्क रहना चाहिए। किसी को भी राम का विरोध नहीं करना चाहिए। अगर आप गोडसे से नफरत करते हैं तो करते रहिए।












Click it and Unblock the Notifications