कुमार विश्वास के बिगड़े बोल, संघ का अनुशासन लश्कर ए तैयबा जैसा

AAM aadmi party leader Kumar Vishwas
नई दिल्ली। पहले तारीफ और अब कटाक्ष। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास जिन्होंने पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासन की तारीफ की अब वही अनुशासन उन्हें आतंकी संगठन जैसा दिखता है। उन्होंने कहा कि संघ का अनुशासन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरह 'अच्छा' है।

इससे पहले विश्वास ने संघ को अनुशासित संगठन बताए हुए तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, 'अगर कोई संगठन बहुसंख्यक के लिए बात करता है तो इसका यह मतलब नहीं कि वह सांप्रदायिक है'। उनके बयान पर कुछ मुस्लिम संगठनों ने नाराजगी जताई थी और उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की मांग की थी।

अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे विश्वास ने एक साक्षात्कार में कहा, 'मैंने कहा था कि संघ का अनुशासन बहुत अच्छा है. लश्कर-ए-तैयबा का अनुशासन भी बहुत अच्छा है। लोग मरने के लिए तैयार हैं।

अनुशासन उनसे सीखिए, हिंदू राष्ट्रवाद उनसे मत सीखिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह सभी विचारों के लोगों से अच्छी चीजें ग्रहण करने में यकीन करते हैं, लेकिन संघ के हिंदू राष्ट्रवाद के विचार से वह सहमत नहीं है।' अमेठी से विश्वास के सामने राहुल और बीजेपी की स्मृति ईरानी हैं। अब तक उनके प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी का कोई बड़ा नेता यहां नहीं आया है. अमेठी में 7 मई को मतदान होना है। खबर ये भी आई कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अमेठी में चुनाव प्रचार नहीं करने की वजह से विश्वास नाराज हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+