RSS-CPM कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, बम फेंका, एक कार्यकर्ता घायल
केरल में सीपीएम और आरएसएस कार्यकर्तोओं के बीच मुठभेड़, सीपीएम कार्यकर्ताओं पर फेंका गया बम, एक आरएसएस कार्यकर्ता घायल
कन्नूर। केरल में आरएसएस और सीपीएम के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। केरल में दो सीपीएम कार्यकर्तोओं पर बम फेंका गया है, शुक्रवार को हुई इस घटना में एक आरएसएस कार्यकर्ता घायल हुआ है। वहीं इस घटना के बाद सीपीएम ने आरोप लगाया है कि आरएसएस कार्यकर्ताओं ने उनपर बम फेंका है।

केरल के कन्नूर में आरएसएस कार्यकर्ताओं और सीपीएम कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़क हो गई, जिसमें एक आरएसएस कार्यकर्ता घायल हो गया है। आपको बता दें कि आरएसएस और सीपीएम के बीच लंबे समय से केरल में तनाव चल रहा है, अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं। इस घटना के बीच आरएसएस लगातार अपने कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। कई बार आरएसएस कार्यकर्ताओं ने केरल के मुख्यमंत्री से कई बार यह मुद्दा उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications