तो केरल में 26 जनवरी को तिरंगा नहीं फहरा पाएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत?
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर से 26 जनवरी को केरल में राष्ट्रध्वज फहराने की फिराक में है, ऐसी खबर है कि केरल के पलक्कड़ जिले के उसी स्कूल में भागवत 26 जनवरी को तिरंगा फहराएंगे जहां 15 अगस्त को फहराया था लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि स्कूल की ओर से जो सर्कुलर जारी किया गया है, उसके कारण भागवत के ध्वजारोहण पर अड़ंगा लग सकता है। स्कूल की ओर से कहा गया है कि सरकारी फंड से पोषित स्कूल में केवल जन नेता या स्कूल के अधिकारी ही झंडा फहरा सकते हैं।

हालांकि ऐसा सर्कुलर पिछली बार भी जारी किया गया था लेकिन तब भी भागवत ने धव्जारोहण कियाा था। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक संघ प्रमुख 26 जनवरी से इस स्कूल में शुरू होने वाले संघ के तीन दिवसीय शिविर में भी शामिल होंगे। पदाधिकारी ने कहा कि सरसंघचालक जी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर जहां कहीं होते हैं, वे हमेशा वहां राष्ट्रध्वज फहराते हैं। चूंकि वह 26 जनवरी को केरल में रहेंगे, इसलिए यहां तिरंगा फहराएंगे।आपको बता दें कि स्कूल के कार्यक्रम का संचालन संघ की संस्था भारतीय विद्या निकेतन करती है।
झंडा न फहराने देने के आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
संघ ने पिछले साल 15 अगस्त को राज्य सरकार द्वारा स्कूल में झंडा न फहराने देने के आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मालूम हो कि केरल में आरएसएस की अच्छी खासी पैठ है लेकिन यहां सत्तारूढ़ माकपा और आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी तनातनी है, जो कि अब हिंसक हो चुकी है, इसी हिंसा के कारण अभी तक कई कार्यकर्ताओं की मौत भी हो चुकी है।गौरतलब है कि आरएसएस ने पहली बार 2002 में नागपुर में तिरंगा फहराया था।












Click it and Unblock the Notifications