RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, जारी किया Video, स्वाभिमान जगाने की अपील

नई दिल्ली, 13 अगस्त। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में शनिवार को तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने कर 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनने और स्वाभिमान जगाने की अपील की।

Tiranga in RSS HQ

शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पर तिरंगा फहराए जाने के बाद संघ की ओर से इसका वीडियो भी शेयर किया गया। जारी वीडियो में यह देखा जा रहा है कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत कार्यालय में तिरंगा फहरा रहे है। आपको बता दें इससे पहले विपक्ष आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा नहीं फहराए जाने का आरोप लगाता रहा है।

वहीं शनिवार को तिरंगा फहराने के साथ ही आरएसएस ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को गति दी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को आरएसएस कार्यालय पर तिरंगा फहराया है। जिसका वीडियो आरएसएस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में कैप्शन के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सपोर्ट करने की अपील की गई है। कैप्शन में लिखा है- 'स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं। हर घर तिरंगा फहराएं। राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं।

आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा फहराने से पहले पहले आरएसएस और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपनी प्रोफाइल फोटो भी चेंज कर दी है। दोनों सोशल मीडिया अकाउंट में तिरंगे की डीपी लगाई गई है। बता दें कि विपक्षी दर आरएसएस कार्यालय में तिरंगा ना फहराए जाने पर भाजपा और संघ की आलोचना करते रहे हैं। हाल ही राहुल गांधी ने संघ का बिना नाम लिए कहा कि जिन्होंने 52 सालों में तिरंगा नहीं फहराया वो आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस महीने की शुरुआत में आरएसएस से सवाल किया था। उनका सवाल था कि क्या नागपुर में आरएसएस अपने मुख्यालय पर 52 साल तक राष्ट्र ध्वज नहीं फहराने वाला संगठन तिरंगा अभियान का समर्थन करेगा? जिसका आरएसएस ने तिरंगा फहराकर जवाब दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+