कंगना रनौत को अब भाजपा के बाद मिला संघ का साथ, कहा- असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती
नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत का मुंबई के पाली हिल स्थित उनके ऑफिस में बीएमसी की ओर से की गई कार्रवाई के बाद राजनीतिक दलों की ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी बीच इस विवाद में आरएसएस की भी एंट्री हो गई है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह-प्रमुख रामलाल ने शिवसेना को निशाने पर लेते हुए कंगना रनौत के बचाव में ट्वीट किया है।

असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती: रामलाल
आरएसएस के अखिल भारतीय सह-प्रमुख रामलाल ने ट्वीट कर कहा, 'असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती।' संघ नेता के इस ट्वीट के कई मायने लगाए जा रहे हैं। कंगना रनौत ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या है। बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी और नेता तेजेंदर पाल सिंह बग्गा ने भी कंगना के समर्थन में ट्वीट किए हैं। वहीं एसपी नेता अबू आजमी ने कार्रवाई का समर्थन किया है।

कंगना को बीजेपी का सपोर्ट
वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना रनौत के पक्ष में बोलते हुए कहा कि, 'कंगना से कहें कि वह भरोसा रखें। हम सभी इस संघर्ष में उनके साथ हैं। इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी के वकील ईशकरण ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि कंगना को डॉ. स्वामी कानूनी रूप से मदद करने को तैयार हैं। ईशकरण ने ट्वीट कर बताया था कि स्वामी पहले ही यह बयान दे चुके हैं कि अगर कंगना या उनकी टीम को पुलिस में स्टेटमेंट देने के दौरान किसी प्रकार की कोई कानूनी मदद चाहिए तो वह कंगना की पूरी मदद करेंगे।
Recommended Video

कंगना पर अबू आजमी ने साधा निशाना
वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने कहा कि, कंगना का इस्लामिक डोमिनेशन बोलना दिल में चुभता है। वह महिला होकर कुछ भी कहेंगी? कंगना के निशाने पर मुस्लिम हैं। दरअसल कंगना बीजेपी और आरएसएस की भाषा बोल रही हैं, इसलिए उन्हें सिक्यॉरिटी मिली है। यहां लोग मारे जा रहे हैं लोगों को सिक्यॉरिटी नहीं मिल रही। दिल्ली की सरकार वाई श्रेणी की सुरक्षा दे रही है क्योंकि वह आरएसएस की बोली बोल रही हैं। संविधान की भाषा बोली बोलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications