RSS ने ₹150 करोड़ की लागत से दिल्ली में बनवाया भव्य मुख्यालय 'केशव कुंज', क्या है इसमें खास? देखें Video
RSS 'Keshav Kunj' in Delhi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने देश की राजधानी में नए भव्य कार्यालय का उद्घाटन किया है। झंडेवाला, नई दिल्ली में 5 लाख वर्ग फुट में निर्मित RSS के इस नए मुख्यालय कार्यालय परिसर का नाम केशव कुंज है। चार एकड़ में फैले आरएस मुख्यालय "केशव कुंज" को बनवाने में 150 करोड़ की लागत लगी है। ये पूरी धनराशि सार्वजनिक दान के रूप में मिली है। दान में मिली आर्थिक सहायता के जरिए केशव कुंज को बनवाया गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में निर्मित किया गया ये नया भव्य कार्यालय आरएसएस के लिए एक नया अध्याय की शुरूआत है। आरएसएस के दिल्ली कार्यालय केशव कुंज में टावर, सभागार, एक लाइब्रेरी, एक अस्पताल और खूबसूरत हनुमान मंदिर भी है।

केशव कुंज में पूरे टॉवर में स्वास्तिक और खूबसूरत नक्कासी और डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रही हैं।अत्यधुनिक सुविधाएं से लैस ये कार्यालय आरएसएस के बढ़ते एजेंडे के तहत कार्याक्रमों, ट्रेनिंग सेशल और बैठकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
केशव कुंज में लकड़ी के उपयोग को कम करने के लिए 1,000 ग्रेनाइट फ्रेम का उपयोग किया गया है। परिसर के डिजाइन में राजस्थान और गुजरात के पारंपरिक वास्तुशिल्प तत्वों को भी एकीकृत किया गया है। इसकी खिड़कियों, दरवाजों में नजर आएगी।
क्तीन टॉवर
क्तीन टॉवर में साधना, प्रेरणा और अर्चना - जिसमें 300 कमरे, कार्यालय स्थान, सम्मेलन हॉल और सभागार शामिल हैं। साधना टॉवर संगठन के कार्यालयों के लिए नामित है, जबकि प्रेरणा और अर्चना टॉवर आवासीय परिसरों के रूप में काम करते हैं।
केशव कुंज में बनाया गया है ये अस्पताल
मुख्यालय में पांच बिस्तरों वाला एक अस्पताल भी बनाया गया है, जहां पर यहां के निवासियों के लिए चिकित्सा देखभाल आसानी से उपलब्ध होगी।
हरा-भरा विशाल लॉन
इसके अलावा साइट में बड़े लॉन और आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की एक प्रतिमा है, जिसे प्रेरणा और अर्चना टावरों के बीच स्थापित किया गया है। जहां पर आरएसएस की दैनिक शाखाएं होंगी।
पुस्तकालय
10वीं मंजिल पर केशव पुस्तकालय नामक एक पुस्तकालय भी शामिल है, जो संघ पर शोध के लिए समर्पित है।












Click it and Unblock the Notifications