RSS से सरकारी कर्मचारियों को क्यों किया गया था दूर? क्या था प्रतिबंध वाला 30 नवंबर 1966 का वह मूल आदेश?
RSS related ban lifted: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के संघ की गतिविधियों में शामिल होने पर लगी पाबंदी हटाने के मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। यह प्रतिबंध 30 नवंबर,1966 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने लगाया था।
आरएसएस ने कहा है कि यह प्रतिबंध राजनीति से प्रेरित था और पाबंदी हटाए जाने से 'भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 9 जुलाई, 2024 को 58 साल पुराने सरकारी आदेश को बदल दिया था। जिसे सबसे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर अपने पोस्ट में साझा किया है।

भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी- पाबंदी हटने पर आरएसएस की प्रतिक्रिया
सोमवार को आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने एक बयान में कहा है, 'अपने राजनीतिक हितों की वजह से तबकी सरकार ने बिना किसी आधार के सरकारी कर्मचारियों को संघ जैसे रचनात्मक संगठन की गतिविधियों में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था। 'सरकार का मौजूदा फैसला उचित है और इससे भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।'
मोदी सरकार का प्रतिबंध हटाने वाला आदेश क्या है?
आरएसएस की गतिविधियों में सरकारी सेवकों के हिस्सा लेने के संबंध में 30 नवंबर 1966, 25 जुलाई 1970 और 28 अक्टूबर 1980 के निर्देशों की समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया है कि इन तीनों ऑफिस मेमो से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का जिक्र हटाया जाए।
सरकारी कर्मचारियों के RSS से जुड़ने पर क्यों लगाई गई थी पाबंदी?
7 नवंबर, 1966 को दिल्ली में गौरक्षा और गौहत्या विरोधी एक विशाल आंदोलन हुआ था। आंदोलनकारियों ने इस दौरान संसद का भी घेराव किया। इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का समर्थन प्राप्त था। इसमें हजारों गौ-भक्त, साधु-संत और हिंदू संगठनों के लोग शामिल हुए थे।
कहा जाता है कि इस आंदोलन में सवा लाख से ज्यादा आंदोलनकारी एकजुट हो गए थे। प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी और तत्कालीन इंदिरा सरकार पर आरोप है कि उसकी पुलिस ने आंदोलनकारियों के खिलाफ लाठीचार्ज, आंसू गैस और फायरिंग का इस्तेमाल करके इसे पूरी तरह से कुचल की कोशिश की थी।
इस हिंसा में बड़े पैमाने पर लोगों के मारे जाने की बातें कही जाती हैं, जिसमें साधु-संत भी शामिल थे। इस आंदोलन में मारे गए लोगों का आंकड़ा हमेशा ही संदेह के घेरे में रहा है।
हालांकि, इस घटना की वजह से इंदिरा सरकार पर इतना दबाव बढ़ गया था कि तत्कालीन गृहमंत्री गुलजारी लाल नंदा को अपना पद छोड़ना पड़ा। इसी घटना के बाद इंदिरा सरकार का वह विवादास्पद फैसला आया, इसलिए पाबंदी को उस आंदोलन से जोड़कर देखा जाता है।
क्या था 30 नवंबर, 1966 का वह आदेश?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ने पर पाबंदी गौ-रक्षा आंदोलन के बाद ही लगाई गई थी। 30 नवंबर, 1966 को इंदिरा सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया था, 'क्योंकि सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जमात-ए-इस्लामी की सदस्यता और उनकी गतिविधियों में भागीदारी को लेकर सरकार की नीति के बारे में कुछ संदेह उठाए गए हैं....यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकार ने हमेशा से इन दोनों संगठनों की गतिविधियों को इस तरह का माना है कि सरकारी कर्मचारियों का उसमें भाग लेने पर केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियम (Central Civil Services Conduct Rules) लागू होंगे।'
इसके साथ ही इस आदेश में सरकारी कर्मचारियों के संघ से जुड़ने पर सीधे तौर पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उस आदेश में ही आगे कहा गया था, 'कोई भी सरकारी सेवक, जो उपर्युक्त संगठनों का सदस्य है या उनकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है, अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उत्तरदायी है।'
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications