क्या आपके पास अभी भी हैं 2000 के नोट, RBI ने अब जारी की नई गाइडलाइन...जानना बहुत जरूरी
2000 Rupees Note Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के अनुसार 2 हजार रुपए का नोट अब चलन से बाहर हो चुके हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2 हजार रुपए के नोट वापस लेने का फैसला किया था, जिनको बैंक से बदलने या जमा करवाने की मियाद 30 सितंबर, 2023 रखी गई थी। हालांकि बाद में आरबीआई ने एक हफ्ते और बढ़ाकर अंतिम तिथि 7 अक्टूबर, 2023 तक की दी थी। ऐसे में अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपए का नोट है तो परेशान मत होइए। आप अभी भी नोटों को बदल सकते हैं।
जो लोग अभी तक अपने 2 हजार के नोटों को नहीं बदल पाए हैं, उनके लिए आरबीआई ने कहा है कि वो अपनी करेंसी को डाकघर के जरिए बदल सकते हैं। ऐसे में इसके लिए आपको क्या करना होगा, जानिए?

2 हजार के नोटों को बदलने को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि ₹2,000 के नोट डाकघरों के जरिए भी बदले जा सकते हैं। अपनी वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) के एक सेट में आरबीआई ने कहा कि लोग किसी भी डाकघर से उसके 19 जारी ऑफिसों में से किसी को भी नोट भेज सकते हैं।
पिछले साल मई में आरबीआई बैंक ने ₹2,000 के नोट वापस लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी, जिनको 7 अक्टूबर 2023 तक ही बैक जाकर बदला जा सकता था। ऐसे में अब लोग आरबीआई के बताए गए रीजनल ऑफिस में ही 2 हजार के नोट बदल सकते हैं, जिसे पहली बार 2016 में नोटबंदी के बाद पेश किया गया था।
जानिए कैसे बदल पाएंगे अपने नोट?
लोग 2 हजार के नोट को अपने बैंक खातों में क्रेडिट के लिए देश के किसी भी डाकघर से आरबीआई के 19 ऑफिस में से किसी में भी विधिवत भरे हुए आवेदन के साथ ₹2,000 के बैंक नोट भेज सकती है। फॉर्म आरबीआई वेबसाइट के होमपेज पर 'फॉर्म-अन्य' लिंक के तहत उपलब्ध है।
आवश्यक दस्तावेज
सरकारी विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र इकाई द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए किसी भी आधिकारिक वैध दस्तावेज (ओवीडी) जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस / मतदाता पहचान पत्र / पासपोर्ट / नरेगा कार्ड / पैन कार्ड / पहचान पत्र की एक प्रति आवेदन पत्र के साथ अटैच की जानी होगी। साथ ही बैंक खाता विवरण की एक प्रति (खाता विवरण वाला भाग) या पासबुक का पहला पृष्ठ (खाता विवरण ) भी भेजना होगा।












Click it and Unblock the Notifications