मुफ्ती पर गिरी गाज, कहा सिर कलम करो, 1 लाख 786 रुपये का इनाम पाओ
नयी दिल्ली। 18 फरवरा को जमीयत ए उलेमा के मुफ्ती मोहम्मद इलियास ने भगवान शिव को लेकर बयान का दिया अब वो बयान उनके लिए मुसिबत बन गया है। मुफ्ती ने भगवान शिव को मुस्लिमों का पहला पैगंबर बताया था। बाबा रामदेव ने मुफ्ती के इस बयान की सराहना भी की थी, लेकिन कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है।

एक हिंदी अखबार में छपी खबर के मुताबिक मुफ्ती के बयान की आलोचना करने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। उनकी आलोचना करते हुए ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना काउंसिल के अध्यक्ष मुईन सिद्दिकी ने तो मुफ्ती इलियास का सिर कलम करने तक की बात कह डाली। उन्होंने कहा कि जो भी इस काम को करेगा उसे 1 लाख 786 रुपये का इनाम में दिया जाएगा।
सिद्दकी ने मुफ्ती के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुफ्ती इलियास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इशारे पर शरीयत के खिलाफ उलटा-सीधा बयान दे रहे हैं। गौरतलब है कि 18 फरवरी को अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में मुफ्ती मोहम्मद इलियास ने कहा कि जिस तरह से चीन में रहने वाला चीनी, अमेरिका में रहने वाला अमेरिकी है, उसी तरह से हिंदुस्तान में रहने वाला हर शख्स हिंदू है ।












Click it and Unblock the Notifications