Video: RPF के जवान बने फरिश्ते, ट्रेन के नीचे आने से शख्स को इस तरह बचाया

अहमदाबाद। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवक जल्दबाजी के चक्कर में बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचा। दरअसल, युवक जब स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन प्लेटफॉर्म से निकल रही थी। सामने से ट्रेन को निकलता देख युवक जल्दबाजी में चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन इस दौरान उसका हाथ फिसल गया और युवक नीचे गिरने लगा। हालांकि, पास ही खड़े आरपीएफ जवानों की तत्परता से युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में नीचे गिरने लगा युवक

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में नीचे गिरने लगा युवक

युवक का हाथ फिसला और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था कि तभी आरपीएफ के जवानों ने उसे खींचकर बचा लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, इसमें देखा जा सकता है कि 20 साल का एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए भाग रहा है। ट्रेन में घुसने की कोशिश के दौरान वह शख्स गिरने लगता है।

आरपीएफ के दो जवानों ने बचाई युवक की जान

इसके पहले कि वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में गिरता, आरपीएफ के दो जवानों ने उसे पकड़ लिया और धक्का देकर ट्रेन के अंदर धकेल दिया। अगर जरा सी भी देर हो जाती तो युवक की जान जा सकती थी। हालांकि, वहां मौजूद आरपीएफ के जवानों की तत्परता की वजह से युवक की जान बच गई।

रेल मंत्रालय ने किया ट्वीट

रेल मंत्रालय ने किया ट्वीट

रेल मंत्रालय ने भी इसके बारे में ट्वीट किया है। रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'एक यात्री ने अहमदाबाद स्टेशन पर 12915-आश्रम एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश की लेकिन वह फिसल गया और प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में गिरने वाला था। तुरंत आरपीएफ स्टाफ द्वारा उसे कोच में वापस धकेल दिया गया।' रेल मंत्रालय ने साथ ही कहा कि चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की ऐसी कोशिश ना करें। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+