VIDEO: मुंबई में ट्रेन से गिरी महिला की RPF जवान ने ऐसे बचाई जान
Recommended Video

मुंबई। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला स्टेशन और ट्रेन के गैप में आ गई। समय रहते ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को बचा लिया। दरअसल मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी एक ट्रेन पर महिला चढ़ने का प्रयास कर रही थी। उसी समय ट्रेन चलनी शुरू हो गई, जिससे महिला हड़बड़ा गई।

जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही मिला का पैर साड़ी में अटक गया और वह फिसल गई। जिससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में फंस गई। वहां पर तैनात आरपीएफ के जवान ने सतर्कता दिखाई और महिला को बचा लिया। इस दौरान वहां पर मौजूद कई लोग मदद के लिए आ गए। चूंकि महिला ट्रेन के अखिरी डिब्बे में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। जिसे गार्ड ने देख लिया। समय रहते गार्ड ने भी ट्रेन को रुकवा दिया और महिला की जान बच गई।
यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी पर कैद हो गई। इसी तरह 16 फरवरी को कल्याण स्टेशन पर एक टीईटी ने ट्रेन में चढ़ते समय फिसल कर गिरे युवक की जान बचाई थी।












Click it and Unblock the Notifications